फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   8,792 people conducted housing survey themselves using mobile

Sant Kabir Nagar News: 8,792 लोगों ने मोबाइल से खुद ही किया आवास सर्वे

Tue, 27 May 2025 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
8,792 people conducted housing survey themselves using mobile
सेमरियावां। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को इस बार फार्म भरने के झंझट से मुक्ति मिल गई थी। एप के माध्यम से 8,792 लोगों ने आवेदन कर खुद ही मोबाइल से आवास के लिए सर्वे कार्य पूरा किया। इसके अलावा 6,510 लोगों के घरों पर सर्वेयर ने सर्वे किया।
विज्ञापन

तय समय बीतने के बाद पोर्टल पर अपडेट आंकड़े के मुताबिक सेमरियावां में 15 हजार से अधिक गरीबों को पीएम आवास चाहिए। सर्वे पूरा होने के बाद अब इसके सत्यापन की तैयारी चल रही है। इसमें जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी घर-घर जाकर पात्रता की जांच करेंगे। जांच में जो पात्र मिलने वालों की फाइनल सूची तैयार की जाएगी। सेमरियावां के 113 ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए शासन की ओर से प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन मांगे गए थे। आवास प्लस के तहत सर्वे का कार्य जनवरी से चल रहा था। पहली बार ऐसा किया गया कि लोग खुद ही एक एप के माध्यम से सर्वे कर सकते थे।
विज्ञापन

शासन की ओर से तैयार एप को पहले मोबाइल में अपलोड किया गया। उसमें सभी जरूरी सूचनाओं को भरा गया। मनरेगा जॉब कार्ड नंबर को दर्ज करने के बाद आधार कार्ड नंबर भरा गया। ्रलाभार्थी का फोटो आधार कार्ड के अनुसार स्कैन किया गया। तय समय 15 मई तक सेमरियावां ब्लॉक के 113 ग्राम पंचायतों में 8,792 लोगों ने खुद अपने मोबाइल से सर्वे कार्य पूरा कर लिया। इसके अलावा 6,510 लोगों के घरों पर सर्वेयर ने सर्वे किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका भी डाटा ऑनलाइन शासन के पास पहुंचा है। इस सर्वे में आरोप और प्रत्यारोप भी खूब लगे थे। अंतिम तिथि 15 मई तक 15,302 आवेदकों आवास का सर्वे हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed