{"_id":"5bf98ee1bdec2241aa7f23c5","slug":"81543081697-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को स्वच्छ बनाने में मिलेगी मदद, आय भी बढ़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को स्वच्छ बनाने में मिलेगी मदद, आय भी बढ़ेगा
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
शहर के कूडे़ से बनेगी खाद
कूड़ा निस्तारण प्रबंधन का प्रशिक्षण लेने लखनऊ गई हैं ईओ
बड़ा प्लांट लगने से पहले छोटे स्तर पर कम्पोस्ट खाद बनेगी
कूड़ा छांटने के कार्य में लगाए जाएंगे सफाई कर्मचारी
फोटो
उदयभान त्रिपाठी
संतकबीरनगर। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए कूड़े से खाद बनाकर किसानों में बिक्री के लिए खलीलाबाद नगर पालिका परिषद ने प्रयास शुरू किया है। इसके लिए जरूरी तकनीकी व वित्तीय प्रबंधन का उपाय सीखने के लिए नगर पालिका की ईओ सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तीन दिवसीय कार्यशाला में शिरकत करने लखनऊ गई हैं। जल्द ही नगर पालिका शहर में तीन जगहों पर एकत्रित होने वाले कूड़े का स्थानीय स्तर पर ही निस्तारित करने का कार्यक्रम शुरू करेगी।
करीब 40 हजार की आबादी वाले खलीलाबाद शहर में कूड़ा निस्तारण का कोई उपाय नहीं है। कूड़े को इंडस्ट्रियल एरिया, बंजरिया पूर्वी व गेरूई में खाली जगह पर गिराया जाता है। कूड़ा निस्तारण संयंत्र लगाने के लिए अधिक जमीन व बजट की जरूरत है। नगर पालिका ने इसके लिए छोटे स्तर पर ही कम्पोस्ट खाद बनाने की योजना शुरू की है। इसके तहत तैयार कम्पोस्ट को आसपास के छोटे किसानों को बेंचकर कुछ लाभ कमाया जा सकता है। इसी का प्रशिक्षण लेने ईओ बीना सिंह लखनऊ की कार्यशाला में गई हैं। फिलहाल जो कूड़ा एकत्रित हो रहा है उसमें खाद्य अपशिष्ट के साथ-साथ लोहा, प्लास्टिक व शीशा भी मिला रहता है। कम्पोस्ट बनाने के लिए इन्हें अलग-अलग छांटना जरूरी है। इस कार्य में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को लगाया जाएगा। बदले में उन्हें इसके लिए अलग से रकम मिलेगा। स्थानीय स्तर पर कम्पोस्ट बनाने के लिए घरों से निकले अवशेष भोजन व सब्जी के छिलकों के अलावा सब्जी मंडी से सब्जियों व फलों के अपशिष्ट को एकत्रित किया जाएगा। इन्हें इंडस्ट्रियल एरिया व बंजरिया पूर्वी के डंपिंग ग्राउंड पर विशेष प्रकार के लिक्विड के जरिए कम्पोस्ट में तब्दील किया जाएगा। यहां उत्पादित कम्पोस्ट को आसपास के किसान अपनी जरूरत के हिसाब से खरीद सकेंगे।
शहर को स्वच्छ बनाने में मिलेगी मदद : चेयरमैन
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा ने कहा कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम की स्थापना के लिए तीन एकड़ से अधिक जमीन की जरूरत है। इसके अलावा उपकरण लगाने पर भी तीन से चार करोड़ रुपये तक खर्च आएगा। यह लंबी प्रक्रिया है। इससे निपटने के लिए छोटे-छोटे उपायों पर कार्य हो रहा है। कचरा निस्तारण के लिए कम्पोस्ट बनाने का कार्य शुरू होने पर शहर को स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी। स्वच्छ सर्वेक्षण में भी शहर का अंक बढ़ेगा।
विज्ञापन
लाभदायक रही कार्यशाला, जल्दी दिखेगा बदलाव- ईओ
नगर पालिका की ईओ बीना सिंह ने बतया कि लखनऊ में नगर निगम की तरफ से एक स्कूल के पास छोटे स्तर पर कम्पोस्ट बनाने के उपायों को देखा। इसके अलावा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम को भी देखा। प्रशिक्षण में मिली सीख से खलीलाबाद शहर को स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी।