फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   धान खरीद की तैयारी शुरू...

धान खरीद की तैयारी शुरू...

Sun, 28 Oct 2018 12:50 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
धान खरीद की तैयारी शुरू...
जिले के 39 क्रय केंद्रों पर खरीदा जाएगा 45 हजार मीट्रिक टन धान
विज्ञापन

फोटो
कोआपरेटिव समिति और अन्य संस्थाओं को भी आवंटित किए गए केंद्र
खरीद के लिए बोरा पर्या प्त मात्रा में उपलब्ध, बजट की हो रही है व्यवस्था
इस बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वाले किसानों से ही खरीदा जाना है धान
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगगर। जिले में इस वर्ष 45 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य है। एक नवंबर से खरीद शुरू होना है। इसके लिए कुल 39 क्रय केंद्र प्रस्तावित हैं। अब तक 38 क्रय केंद्रों का निर्धारण हो चुका है। विभाग पहले दिन से ही खरीद शुरू कराने की तैयारी में है। धान खरीद में गड़बड़ी रोकने के लिए किसानों का पहले ही ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कराया जा चुका है।
जिले में 93186 हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती होती है। कृषि विभाग ने 21.06 क्विंटल प्रति हेक्टेयर धान उत्पादन का लक्ष्य रखा है। इस वर्ष सामान्य बारिश होने के चलते किसान अच्छे उत्पादन का अनुमान लगा रहे हैं। खाद्य विपणन विभाग को इस वर्ष जिले में 45 हजार मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य मिला है। सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर स्थित एसएमआई सेंटर को क्रय केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा संस्थाओं को भी केंद्र आवंटित किए गए हैं। जिले में 13 राइस मिलें हैं, जो धान की कुटाई कर सकती है। अभी तक राइस मिलों ने एग्रीमेंट नहीं कराया है।
विज्ञापन


पर्याप्त मात्रा में बोरा उपलब्ध- डिप्टी आरएमओ
डिप्टी आरएमओ रामानंद जायसवाल ने बताया कि धान खरीद के लिए चार लाख 79025 बोरे मिल गए हैं, जो सुरक्षित रखे गए हैं। एक नवंबर से सभी क्रय केंद्र चालू कर दिए जाएंगे। किसानों का पंजीकरण हो चुका है। राइस मिल मालिकों की बैठक शीघ्र बुलाई जाएगी और उन्हें धान की कुटाई करने के लिए तैयार किया जाएगा। केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि क्रय केंद्रों पर धान की खरीद एक नवंबर से शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गड़बड़ी रोकने के लिए होगी जांच:एडीएम
एडीएम रणविजय सिंह ने बताया कि धान खरीद में गड़बड़ी रोकने के लिए पहले ही किसानों का पंजीकरण कराया जा चुुका है। धान खरीद शुरू होने के बाद इसकी नियमित समीक्षा कराई जाएगी। धान कुटाई के लिए मिल मालिकों के साथ बैठक कर आवेदन लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed