{"_id":"5bd36a91bdec22694123caa4","slug":"81540582033-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला की पाठशाला हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला की पाठशाला हुई
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो है
-सीओ ने छात्राओं को सुरक्षा के दिए टिप्स
-राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से पुलिस की पाठशाला का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित पुलिस की पाठशाला छात्राओं के लिए बेहद खास रही। शिक्षक की भूमिका में नजर आए सीओ सदर से चर्चा के दौरान छात्राओं ने स्कूल व कोचिंग आने-जाने के दौरान हो रही दिक्कतों को खुलकर रखा। सीओ सदर ने छात्राओं को शाबासी देते हुए बेहिचहक अपनी समस्याओं को बताने तथा 1090 पर अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस की पाठशाला में बतौर मुख्य वक्ता सीओ सदर रमेश कुमार ने कहा कि पुलिस का काम कानून-व्यवस्था की स्थिति को ठीक रखना है। कानून का सम्मान करने वाला हर व्यक्ति पुलिस का सहयोगी है। वहीं व्यवस्था बिगाड़ने वालों से पुलिस की दुश्मनी रहती है। उन्होंने कहा कि यह तकनीकि का युग है और इसीलिए पुलिस महकमा भी खुद को तकनीकि से जोड़ रहा है। एसपी की पहल पर जिले में महिलाओं और छात्राओं का डिजीटल पावर एंजिल ग्रुप बनाया गया है। सोशल मीडिया से जुड़े इस ग्रुप में पीड़िता खुद के अलावा किसी अन्य के साथ हुई घटना की भी जानकारी दे सकती है। ऐसी सूचनाएं पूरी तरह से गोपनीय रखी जाती हैं और पुलिस की स्पेशल टीमें ऐसे मामलों की जांच कर कार्रवाई करती हैं।
खलीलाबाद कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस आम जन की सुरक्षा के लिए बनी है। खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस बहुत ही संजीदा है। अगर किसी महिला के साथ कोई गलत हरकत करता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उसका नाम पता गोपनीय रखते हुए गलत हरकत करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन
इस दौरान कई छात्राओं ने स्कूल व कोचिंग आने-जाने के दौरान छेड़खानी की शिकायत की। इस पर सीओ ने बताया कि पुलिस की एंटी रोमियो टीम ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई कर रही है। छात्राएं इसकी जानकारी दें तो वहां पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाकर मनचलों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने छात्राओं को हर हाल में सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
पाठशाला की अध्यक्षता प्रधानाचार्य आशा यादव ने किया। संचालन वरिष्ठ शिक्षिका माला तिवारी ने की। इस दौरान एंटी रोमियों टीम के उप निरीक्षक राजेश यादव, शिक्षिका सरस्वती पांडेय, सोनिया, ऊषा समेत अन्य मौजूद रहे।
000000000
अफसरों ने दिया टिप्स---
1- सुनसान रास्ते पर रात में अकेले चलने से बचें, संभव हो तो घर के सदस्यों को साथ रखें।
2- छोटी-छोटी घटनाओं की जानकारी भी शिक्षक या घर वालों को दें।
3- अपनी समस्याओं को छिपाए नहीं, बल्कि उसे पुलिस को बताएं।
4- स्कूलों में पुलिस की तरफ से लगी शिकायत पेटिका में अपनी समस्याएं लिखकर डाल सकती हैं।
5- रात चलते फब्ती कसने वालों पर तत्काल प्रतिक्रिया देने की बजाए हरकत पर नजर रखें, पुलिस को सूचित करें।
6- जरूरी मोबाइल नंबर हमेशा साथ रखें, निडर बनकर कार्य करें।
00000000
छात्राएं बोलीं...
साइबर क्राइम से जुड़े कई सवाल थे, जिसका जवाब मिला। अमर उजाला की यह पाठशाला छात्राओं में बहुत ही कारगर साबित हो रही है। इस तरह के आयोजन हर विद्यालय में होना चाहिए।
उर्मिला-छात्रा
0000000
छात्राओ को अपनी बात रखने में झिझक होती है। इस कार्यक्रम के जरिए अपनी सुरक्षा के उपायों की जानकारी मिलने के साथ ही पुलिस से मदद के उपायों की भी जानकारी हुई।
माया- छात्रा
00000000
इस पाठशाला के आयोजन से कई नई-नई जानकारी मिली है। इससे छात्राओं में पुलिस के प्रति जो विचार थे वह बदला है। अमर उजाला की यह पाठशाला छात्राओं की समसो्याओं को दूर करेगी।
मीनू शर्मा-छात्रा
0000000000
इस पाठशाला में जिस तरह से पुलिस के अधिकारियों ने छात्राओ को सुरक्षा और उससे बचाव के टिप्स दिए है वह आगे चलकर काफी मददगार होंगे। छात्राओ को बेहिचक अपनी बातो को रखना चाहिए।
चांदनी मौर्य- छात्रा
00000000000
0000000000
प्रधानाचार्य ने कहा...
अक्सर छात्राओं को अपनी बात कहने में झिझक होती है। अमर उजाला की पहल पर आयोजित पुलिस की पाठशाला ने छात्राओं की इस झिझक को दूर किया है। वैसे उनका और विद्यालय का पूरा स्टाप छात्राओं की छोटी से छोटी समस्याओ को दूर करने में मदद करने में लगा रहता है। कई ऐसी छात्राएं हैं जिनके साथ कुछ घटनाएं होती हैं और वह चुप रहती हैं इससे अपराध करने वालों के हौसले बुलंद हो जाते हैं। अमर उजाला की पुलिस की पाठशाला छात्राओं की झिझकता दूर करने में एक मिशाल बनेगा।
आशा यादव, प्रधानाचार्य
00000000000
पुनीत कुमार मिश्र