{"_id":"5bce16fdbdec22699a739255","slug":"81540232957-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन के लिए होने वाले आंदोलन की तैयारी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन के लिए होने वाले आंदोलन की तैयारी बैठक
Updated Mon, 22 Oct 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंदोलन के दौरान कर्मचारी दिखाएंगे ताकत
खलीलाबाद ब्लॉक सभागार में हुई पुरानी पेंशन बहाली मंच की बैठक
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पुरानी पेंशन योजना हर कर्मचारी का हक है। इसके लिए 25 अक्तूबर से शुरू हो रहे आंदोलन में कर्मचारी एकजुट होकर ताकत का अहसास कराएंगे। 24 अक्तूबर को शहर में बाइक रैली निकाली जाएगी। आंदोलन की तैयारी के लिए सोमवार को कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच की बैठक खलीलाबाद के ब्लॉक सभागार में हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए मंच की संयोजक अंबिका देवी यादव ने कहा कि सरकार आंदोलन दबाने के लिए चाहे जितने प्रयास कर ले, लेकिन आंदोलन सफल होगा। सभी कर्मचारी इस मुद्दे पर एकजुट हैं। अधिकारियों का भी पूरा समर्थन कर्मचारियों के साथ है। बैठक में बताया गया कि 24 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर से बाइक रैली निकाली जाएगी। इसके बाद 25, 26 व 27 अक्तूबर को सभी कार्यालयों में तालाबंद कर आंदोलन किया जाएगा। 27 अक्तूबर तक पुरानी पेंशन योजना शुरू करने की घोषणा नहीं की गई तो कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता विजय प्रताप पाल और संचालन रामभजन यादव ने किया। इस दौरान हरिबक्श सिंह, सुबाष यादव, शिवकुमार गुप्ता, दीनानाथ उपाध्याय, हरिकिशोर सिंह, दिनेश चौहान, सुनील श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।