{"_id":"6949a1b4eaf0046d5206a2b7","slug":"7204-metric-tons-of-fertilizer-are-still-available-in-the-district-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-143250-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जिले में अब भी 7204 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जिले में अब भी 7204 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध
Tue, 23 Dec 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में खाद की समस्या विकराल हो चुकी है। जगह-जगह समितियों पर खाद का लेकर किसान परेशान है। कहीं ओवररेटिंग तो कहीं पर खाद की कालाबाजारी का मामला सामने आ रहा है। कृषि विभाग का कहना है कि जिले में अब भी 7204 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है।
इस समय रवि की फसल की बुवाई चल रही है। गेहूं आदि फसलों में खाद की जरूरत है। जिसको लेकर किसान समितियों पर पहुंच रहे है। मेंहदावल में सचिव न होने से दो समितिया बंद है। इसके साथ ही अन्य जगहों पर भी लगातार खाद को लेकर किसान हंगामा भी कर चुके है। पौली में खाद को लेकर एक सप्ताह पूर्व किसानों ने हंगामा किया था। समितियों पर खाद को लेकर किसानों की लंबी लाइन भी लग रही है।
इधर कृषि विभाग का दावा है कि खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जिला कृषि अधिकारी डॉ सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि जिले में खाद की कमी नहीं है। कुल 17896 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया जा चुका है। जबकि अभी भी 7207 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि लगातार उर्वरक की दुकानों की जांच की जा रही है। निजी और सहकारी समितियों का निरीक्षण भी किया जा रहा है और कार्रवाई की जा रही है। किसान परेशान न हो सभी को खाद मिलेगा। इसके लिए समितियों के सचिवों काे निर्देश दे दिए गए हैं। कहीं भी ओवररेटिंग की शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।