{"_id":"6547f5826df1a7c2440e7c95","slug":"66-candidates-left-the-scholarship-exam-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-5165-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 66 परीक्षार्थियाें ने छोड़ी छात्रवृत्ति परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 66 परीक्षार्थियाें ने छोड़ी छात्रवृत्ति परीक्षा
Mon, 06 Nov 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को जिले के दो केंद्रों में हुई। परीक्षा में कुल 1181 परीक्षार्थी नामांकित थे। उनमें से 1115 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 66 परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों केंद्रों में परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सबीहा मुमताज ने बताया कि परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज के जरिए राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा हुई है। उनके केंद्र में 350 परीक्षार्थी नामांकित थे। उनमें 21 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। परीक्षा में 329 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा सुबह 10 बजे से एक बजे तक हुई है। इसी तरह हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद में 831 परीक्षार्थी नामांकित थे। यहां पर 45 ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 786 परीक्षार्थी शामिल हुए। डीआईओएस संदीप चौधरी ने बताया कि दोनों परीक्षा केंद्रों में सकुशल परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद एचआर इंटर कॉलेज और जीजीआईसी के सामने सड़क पर परीक्षार्थियों और उनके अभिभावको की भीड़ लग गई।