फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   भाकियू कार्यकर्ताओं ने जाम लगाया

भाकियू कार्यकर्ताओं ने जाम लगाया

Fri, 15 Dec 2017 11:34 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने जाम लगाया
भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय के सामने बीएमसीटी मार्ग किया जाम। - फोटो : amarujala
भाकियूू कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम
विज्ञापन

मेंहदावल (संतकबीरनगर)। भाकियू कार्यकर्ता अपनी सात सूत्रीय मांगो को लेकर मेंहदावल तहसील में धरना दे रहे थे। करीब तीन बजे तक जब कोई अधिकारी धरना स्थल पर ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा तो नाराज कार्यकर्ताओं ने मेंहदावल-बस्ती मार्ग को जाम कर दिया और चौपाल लगाकर प्रशासन की जमकर आलोचना की। जाम की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से वार्ता की, जिसके बाद नायब तहसीलदार मौके पर और ज्ञापन लिया। ज्ञापन देने के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने जाम समाप्त किया। इस दौरान एक घंटे तक मार्ग जाम रहा।

मेंहदावल तहसील परिसर में प्रदेश सरकार द्वारा नलकूप, ग्रामीण क्षेत्रों व घरेलू विद्युत दाम की बढ़ोतरी को लेकर पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत भाकियू का एक दिवसीय धरना चल रहा था। जिसमे भाकियू के जिलाध्यक्ष जर्नादन मिश्र मौजूद थे। धरने की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष पंडित दयाशंकर उपाध्याय कर रहे थे। कार्यक्रम में बिजली के दामो की बढोत्तरी, किसानो व नलकूपो पर हुई मूल्य वृद्घि की निंदा की। करीब तीन बजे तक चले इस एक दिवसीय धरने में सूचना के बाद भी कोई अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा, जिससे नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष व तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में तहसील गेट के सामने मेंहदावल-नंदौर, बस्ती मार्ग पर चौपाल लगाते हुए मार्ग को जाम कर दिया। देखते ही देखते वाहनों का लंबा काफिला दोनो तरफ लग गया। जाम की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष भाकियू जर्नादन मिश्र व तहसील अध्यक्ष दयाशंकर उपाध्याय से वार्ता कर नायब तहसीलदार को मौके बुलवाया और ज्ञापन दिलाया। तब जाकर सड़क जाम समाप्त हुआ। इस दौरान करमहुसैन, रमेश मिश्रा,,प्रेम पाठक, दीनानाथ चौधरी, रामचंद्र निषाद, अनवर हुसैन, राम सवारे, राममिलन, महेंद्र राय, प्रेम वर्मा, रामचंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed