फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   60 youth registered in the mega loan camp.

Sant Kabir Nagar News: मेगा लोन शिविर में 60 युवाओं ने कराया पंजीकरण

Wed, 20 May 2026 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
60 youth registered in the mega loan camp.
सांथा। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को विकासखंड सांथा के ब्लॉक सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत मेगा लोन शिविर लगाया गया। उद्योग विभाग और विभिन्न बैंकों की टीम ने शिविर में पहुंचकर नया व्यवसाय शुरू करने तथा वर्तमान उद्योग के विस्तार के इच्छुक पुरुष एवं महिला युवा उद्यमियों का मार्गदर्शन किया और मौके पर ऋण आवेदन के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कराई। इस दौरान 60 लोगों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक उद्योग पंकज कुमार पांडेय ने युवाओं को सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। साथ ही पारंपरिक कारीगरों और दस्तकारों के उत्थान के लिए संचालित ''विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना'' के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के पारंपरिक कारीगरों जैसे नाई, कुम्हार, लोहार, राजमिस्त्री, बढ़ई, हलवाई, दर्जी, सुनार, बुनकर, मोची, धोबी, भरभूजा और मूर्तिकार की आजीविका के साधनों को सुदृढ़ करने के लिए लक्ष्य प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन

इस योजना के अंतर्गत पारंपरिक कारीगरों को उनके उद्यम के आधार पर कौशल वृद्धि के लिए 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा और प्रशिक्षण के उपरांत संबंधित को टूलकिट भी वितरित की जाएगी। इस दौरान एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी, पीके सिंह, बबिता चौरसिया, जितेंद्र कुमार, संदीप कुमार, जया राना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed