फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   55 pairs of wrestlers tried their best in Maghar Mahotsav

Sant Kabir Nagar News: मगहर महोत्सव में 55 जोड़ी पहलवानों ने की जोर-आजमाइश

Fri, 31 Jan 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 31 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
55 pairs of wrestlers tried their best in Maghar Mahotsav
मगहर महोत्सव में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में दांव आजमाते पहलवान।
मगहर। कबीर मगहर महोत्सव के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को संतकबीर इंटर काॅलेज के परिसर में जिला क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार व खेलकूद समिति के संयोजन में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुश्ती में कुल 55 जोड़ी महिला और पुरुष पहलवानों की कुश्ती हुई।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की कुश्ती में राजवीर मेंहदावल और अमित ऊन खास के बीच कुश्ती में अमित विजयी, सत्यम विश्वकर्मा और विनय चौधरी के बीच मुकाबले में सत्यम विश्वकर्मा विजयी। गौरव प्रताप खलीलाबाद और आदित्य प्रताप स्टेडियम के बीच मुकाबले में आदित्य प्रताप विजयी रहे। ओम प्रकाश पटखौली और शशि गौंड बड़ी सरौली के बीच मुकाबला टक्कर का रहा, जिसमें शशि गौंड विजेता रहे। जबकि अमर और राजवीर के बीच मुकाबले में राजवीर विजयी रहे। विराट यादव स्टेडियम और दीपू खलीलाबाद के बीच मुकाबले में विराट यादव विजयी रहे।
विज्ञापन

सत्यम खलीलाबाद और राहुल मेंहदावल के बीच मुकाबले में राहुल विजयी रहे। ओमप्रकाश और सत्यम के बीच मुकाबले में सत्यम विजयी, अमन भीटी और विवेक स्टेडियम के बीच मुकाबले में विवेक विजेजा, राम अशीष और आदित्य के बीच मुकाबला बराबरी का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि महिला वर्ग में आरुषि और श्रद्धा के बीच मुकाबले में आरुषि विजयी रहीं। वहीं कुसलावती और सुप्रिया के बीच मुकाबले में सुप्रिया ने विजय हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed