फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   भाजपा की जनसभा में बोले प्रदेश अध्यक्ष--

स्ट्राइक से शहीदों की आत्मा को मिली सच्ची शांति

Mon, 22 Apr 2019 11:21 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 22 Apr 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की जनसभा में बोले प्रदेश अध्यक्ष--
जनता की मांग पर पीएम पद के उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में आतंकी घटनाओं में सैनिक शहीद होते रहे, आम नागरिक मरते रहे और सरकार केवल चिट्ठियां लिखती रही। नरेंद्र मोदी के शासनकाल में जब भी आतंकियों ने दु:साहस किया तो सेना ने उनके घरों में घुसकर मारा। सर्जिकल स्ट्राइक से शहीद सैनिकों की आत्मा को सच्ची शांति मिली।
विज्ञापन

खलीलाबाद जूनियर हाईस्कूल के मैदान में संतकबीरनगर संसदीय सीट के भाजपा उम्मीदवार प्रवीण निषाद के नामांकन के लिए आयोजित जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2012-13 में ही देश की जनता ने मोदी को प्रधानमंत्री मान लिया था। इसीलिए भाजपा ने तमाम योग्य व वरिष्ठ नेताओं के बीच से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था। भाजपा के इस निर्णय को जनता का भी समर्थन मिला। अब पांच वर्ष बाद फिर मोदी सरकार अपने कार्यों के बल पर जनता के बीच परीक्षा देने आई है। उन्होंने निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इस दल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के साथ मिलकर पूर्वांचल की सभी सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों की राह आसान की है। हर लोकसभा, विधानसभा क्षेत्र, शहर, गांव और गली में नरेंद्र मोदी ही चुनाव लड़ रहे हैं। यहां प्रवीण निषाद मोदी व कमल के प्रतिनिधि बनकर खड़े हैं। भाजपा उम्मीदवार प्रवीण निषाद ने कहा कि वह जनता का चौकीदार बनकर कार्य करेंगे। इस क्षेत्र की हर समस्या से वाकिफ हैं और पहले से यहां के लोगों के हितों के लिए संघर्ष करते रहे हैं। जनता की हर पुकार पर वह मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष सेतवान राय, राज्यसभा सदस्य सकलदीप राजभर, सुशील सिंह, विधायक सदर दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, विधायक धनघटा श्रीराम चौहान, विधायक मेंहदावल राकेश सिंह बघेल, विधायक आल्हापुर अनीता कमल, विधायक खजनी संत प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed