फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   लापरवाही के चलते शौचालय निर्माध अधर में

लापरवाही के चलते शौचालय निर्माध अधर में

Sat, 01 Dec 2018 11:56 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही के चलते शौचालय निर्माध अधर में
अधूरे शौचालय बने ओडीएफ का राह में रोड़े
विज्ञापन

कई ग्राम सभाओं में अधूरे पड़े हैं शौचालय
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन जिले को ओडीएफ घोषित करने की राह बना रहा है तो दूसरी तरफ अधूरे शौचालय प्रशासन के मंसूबों पर पानी फेर रहे हैं। सरकारी तंत्र की लापरवाही से कई ग्राम सभाओं में शौचालय निर्माण अधूरे हैं। इससे ओडीएफ का सपना साकार नहीं हो पा रहा है।

जिला प्रशासन और विकास विभाग जहां जिले को ओडीएफ घोषित करने की राह पर बढ़ रहा है, वहीं मेंहदावल विकास खंड क्षेत्र में अधूरे शौचालय ओडीएफ की राह में रोड़ा बन रहे हैं। 87 ग्राम पंचायतों में दो दर्जन ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहां शौचालय धन आहरण के बाद भी अधूरे हैं। शिकायतों के बाद विकास विभाग जांच में तो निकला पर कोरम पूर्ति की गई। एक सप्ताह पहले सीडीओ हाकिम सिंह ग्राम पंचायत दादरा में शौचालय अधूरा देखकर प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी के प्रति कार्रवाई की बात कही। ग्राम पंचायत नचनी के बरनापुर में डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी जांच में पहुंचे तो धन आहरण के बाद भी शौचालय अधूरे मिले। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गांव रक्सा गांव में ग्राम प्रधान आज तक शौचालय निर्माण के प्रति जागरूक नहीं हो पाए, जबकि ग्राम पंचायत बसडीला, कुसम्हा, पड़रिया, ढोढ समेत एक दर्जन ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहां पर धन आहरण के बाद ही शौचालय अधूरे पड़े हैं। वरनापुर ग्राम में डीपीआरओ की जांच में ग्राम पंचायत अधिकारी की लापरवाही सामने आने के बाद भी विभागीय अधिकारियों ने चुप्पी साध ली। सीडीओ हाकिम सिंह ने माना कि शौचालय निर्माण में लगातार शिकायतें मिल रही हैं। ग्राम पंचायत अधिकारियों की लापरवाही के कारण शौचालय की गति काफी धीमी है। इसको संज्ञान में लेते हुए दोषी ग्राम पंचायत अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed