{"_id":"625afe9b4b07bc381b7cc543","slug":"51-roads-will-be-repaired-khalilabad-news-gkp43359767","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 करोड़ से 51 संपर्क मार्गों की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 करोड़ से 51 संपर्क मार्गों की होगी मरम्मत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 करोड़ से 51 संपर्क मार्गों की होगी मरम्मत
अतिवृष्टि व बाढ़ के चलते क्षतिग्रस्त हो गईं थीं सड़कें
दो माह में सड़कों के निर्माण की समय सीमा तय
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। तहसील क्षेत्र के करीब 200 गांवों को जोड़ने वाले 51 संपर्क मार्गों के दिन जल्द ही बहुरने वाले हैं। इन संपर्क मार्गों की मरम्मत के लिए शासन ने करीब 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही दो माह के भीतर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।
अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण धनघटा क्षेत्र के गांवों में जाने वाले संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होकर गड्ढे में तब्दील हो चुके हैं। जिस पर आने-जाने में गांव वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत की मांग गांव के लोग काफी दिनों से करते चले आ रहे हैं। लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए शासन ने लोक निर्माण विभाग खंड दो से क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों का विवरण मांगा। लोक निर्माण विभाग ने गड़थवलिया से धर्मपुर, राम जानकी मार्ग से भैसाखुट, राम जानकी मार्ग से अमौली, राम जानकी मार्ग से बछईपुर, तेजपुर, अशरफपुर से रामपुर, धनघटा-खलीलाबाद मार्ग से गोपीपुर संपर्क मार्गों समेत कुल 51 संपर्क मार्गों का कायाकल्प किए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। लोक निर्माण विभाग खंड दो के अधिशासी अभियंता रामजीत प्रसाद ने बताया कि शासन ने धनघटा क्षेत्र के 51 संपर्क मार्गों की मरम्मत कराए जाने की मंजूरी दी है। मरम्मत कार्य के लिए निविदा का प्रकाशन भी हो चुका है। दो माह के भीतर मरम्मत कार्य पूर्ण किया जाना है। इन संपर्क मार्गों का कायाकल्प हो जाने से दो से ढाई सौ गांवों के लोगों के आने-जाने की समस्या का समाधान हो जाएगा।