फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   501 students skipped the Madrasa Board exam.

Sant Kabir Nagar News: 501 छात्रों ने छोड़ी मदरसा बोर्ड की परीक्षा

Fri, 02 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
501 students skipped the Madrasa Board exam.
एएचएग्री इंटर कॉलेज में मदरसा बोर्ड की परीक्षा का निरीक्षण करते जिला अल्पसंख्यक अ​धिकारी-स्रोत
- जिले के सात केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के सात केंद्रों पर सोमवार से मदरसा बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई। इसमें नामांकित 1920 परीक्षार्थियाें में से 501 ने परीक्षा छोड़ दी। सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।
मौलवी (सेकेंडरी) की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह आठ से 11:00 बजे तक और आलिम (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षा द्वितीय पाली में दो बजे से शाम पांच बजे तक हुई। कुल 1920 परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण मिश्र ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल सात केंद्र बनाए गए, जिसमें किसान इंटर काॅलेज सिक्टहा, मौलाना आजाद इंटर काॅलेज खलीलाबाद, नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहा बेग, एएच एग्री इंटर कॉलेज दुधारा , नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज मेंहदूपार, मदरसा तनवीरूल इस्लाम अमरडोभा व मदरसा नंदौर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पाली में 1559 परीक्षार्थी नामांकित थे। उसमें से 475 ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि द्वितीय पाली में 361 परीक्षार्थी नामांकित थे। उसमें से 26 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। इसी क्रम में एएचएग्री इंटर काॅलेज दुधारा में परीक्षा सकुशल संपन्न कराने में 14 कक्ष निरीक्षक लगाए गए।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने केंद्र का निरीक्षण किया। जहां प्रथम पाली में 323 के सापेक्ष 202 छात्र-छात्राओं की उपस्थित रही। 28 छात्र अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 93 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। मदरसा परीक्षा को सकुशल संपन्न करने के लिए दिलशाद फातिमा, सईदा खान, मोहम्मद अबू हुरैरा, कमाल अहमद, मशहूर अहमद, मोहम्मद आफताब, आलम, इकबाल अहमद, मुनव्वर हुसैन, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद ताहिर अली, मोहम्मद हाफिज अतहर, अब्दुल मोईद, फखरुल हसन व मोहम्मद साबिर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed