फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   5 matters solved in sampoorna samadhan diwas

सात बार की शिकायत, समस्या जस की तस

Mon, 04 Oct 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
5 matters solved in sampoorna samadhan diwas
धनघटा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनते एडीएम।संवाद - फोटो : KHALILABAD
सात बार की शिकायत, समस्या जस की तस
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस : 69 मामले आए निस्तारण मात्र पांच का
जिले की तीनों तहसीलों पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। तहसील मुख्यालयों पर सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। धनघटा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आए एक फरियादी ने कहा कि पंचायत भवन के लिए प्रस्तावित सार्वजनिक जमीन पर गांव के दबंग ने कब्जा कर लिया है। प्रस्तावित जमीन से अवैध कब्जा हटवाने के लिए उसने संपूर्ण समाधान दिवस मेें सात बार शिकायत की लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

धनघटा तहसील पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम योगेश्वर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि जो भी मामले आ रहे उसका प्राथमिक के तौर पर निस्तारण किया जाए। इस दौरान कुल 12 मामले आए, उसमें से दो का निस्तारण हुआ। संठी गांव के प्रधान प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश यादव ने कहा कि उनकी ग्राम पंचायत में पंचायत भवन के लिए ग्राम समाज की भूमि प्रस्तावित है। जिस पर गांव निवासी एक शख्स काफी दिनों से कब्जा किया हुआ है। जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सात बार संपूर्ण समाधान दिवस और चार बार थाना समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन आज तक जमीन अतिक्रमण मुक्त नहीं हो सकी। सुनारी गांव निवासी महंत मौर्य ने बताया कि उनकी जमीन पर गांव का एक आदमी जबरन कब्जा किए हुए है। जिसे खाली करने के लिए न्यायालय से आदेश भी है। पांच बार संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दे चुके लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। खलीलाबाद तहसील में एडीएम मनोज कुमार सिंह ने समस्याओं को सुना। यहां पर कुल 32 मामले आए और सिर्फ एक मामले का ही निस्तारण हो सका। जबकि मेंहदावल तहसील पर एसडीएम अजय त्रिपाठी ने समस्याओं को सुना। यहां पर कुल 25 मामले आए और उसमें से मात्र दो का निस्तारण हुआ। जिले के तीनों तहसीलों में कुल 69 मामले आए और सिर्फ पांच मामले का ही निस्तारण हो पाया। बाकी मामलों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed