{"_id":"5e3ef5248ebc3ee5d06079df","slug":"48-crore-will-be-development-work-khalilabad-news-gkp340325988","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच ब्लॉकों में 48 करोड़ से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच ब्लॉकों में 48 करोड़ से होंगे विकास कार्य
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत तैयार 48 करोड़ की 12 परियोजनाओं को जिला अनुमोदन समिति ने स्वीकृति प्रदान कर दी हैं। राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति से जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद हैं। इसके बाद केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद जिले के पांच ब्लॉकों में विकास कार्य कराए जाएंगे।
जिले में अल्पसंख्यक बहुल ब्लॉक सेमरियावां, बघौली और सांथा हैं। इन्हीं तीनों चयनित ब्लॉकों में ही पहले प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम की योजनाओं का लाभ दिया जाता रहा है। प्रशासन की ओर से कलस्टर ऑफ विलेज संकल्पना के तहत मेंहदावल और बेलहर ब्लॉक से कलस्टर योजना का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसकी स्वीकृति मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्राप्त हुई। अल्पसंख्यक विभाग की ओर से जनपद के विभिन्न विभागों से प्रस्ताव मांगे गए थे। इसमें छह पाइप पेयजल परियोजना, एक सीएचसी, दो आंगनबाड़ी केंद्र, एक राजकीय आवासीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय डिग्री कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज समेत 12 परियोजनाएं जिला अनुमोदन समिति की ओर से अनुमोदित कर दी गई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय पांडेय ने बताया कि सांथा ब्लॉक के मेंहदूपार, पोखर भिटवा, बजही, बघौली ब्लॉक के हरदी, गौरा और सेमरियावां ब्लॉक के कुर्थिया के ग्रामीणों को पाइप पेयजल का लाभ दिया जाएगा। सांथा ब्लॉक के पोखर भिटवा में सीएचसी का निर्माण होगा। सेमरियावां ब्लॉक के सुकरौली और उसरा शहीद में आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनाए जाएंगे। जबकि बेलहर कला ब्लॉक के बभनी में आवासीय राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का निर्माण होगा। बेलहर कला ब्लॉक के भगौसा में राजकीय डिग्री कॉलेज खोला जाएगा। बेलहर कला के रसूलपुर में राजकीय इंटर कॉलेज स्थापित किया जाएगा। इन 12 परियोजनाओं की कुल लागत 4807. 06 लाख है। जिला अनुमोदन समिति की ओर से इन परियोजनाओं की स्वीकृति मिल चुकी है। डीएम की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही इन सभी परियोजनाओं की स्वीकृति राज्य स्तर से मिल जाएगी। उसके बाद प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जाएगा।