फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   446 applications for individual toilets got approval

Sant Kabir Nagar News: व्यक्तिगत शौचालयों के 446 आवेदनों को मिली स्वीकृति

Tue, 17 Oct 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 17 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
446 applications for individual toilets got approval
सेमरियावां। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सेमरियावां ब्लाॅक को भले ही ओडीएफ घोषित कर दिया गया है, लेकिन अब भी तमाम परिवार शौचालय से वंचित हैं। इस बीच पंचायतीराज विभाग ने ब्लाॅक के विभिन्न गांवों में 446 शौचालयों की स्वीकृति दी है। व्यक्तिगत शौचालय बनाने के लिए विभाग ने धन भी अवमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर गांव में व्यक्तिगत शौचालय की सुविधा कुछ वर्ष पहले प्रदान करते हुए ब्लाॅक को ओडीएफ घोषित कर दिया गया। परिवारों की बढ़ती संख्या से व्यक्तिगत शौचालय पाने से वंचित जरूरतमंदों को लगातार शौचालय की सुविधा प्रदान की जा रही है। सेमरियावां ब्लाॅक में 113 ग्राम पंचायत हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 में सभी ग्राम पंचायतों से शौचालय से वंचित परिवारों से आवेदन मांगा गया है। 1704 परिवार के लोगों ने आवेदन किया। जिसमें पंचायतीराज विभाग ने 1704 आवेदकों के सापेक्ष 446 पात्रों को शौचालय की सुविधा प्रदान के लिए स्वीकृति किया गया है। शेष पात्रों को शौचालय के लिए डिमांड भेजा गया है। योजना के तहत लाभार्थी को शौचालय बनाने के लिए कुल 12 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाते हैं। प्रत्येक लाभार्थी को छह-छह हजार रुपये की दर से दो किस्त में भुगतान किया जाता है। शौचालय निर्माण होने से गांव के लोगों को खुले में शौच से मुक्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन

0000
व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए 446 पात्रों के आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। यदि कोई लाभार्थियों से अवैध धन उगाही करता है तो लाभार्थी उसकी शिकायत करें। इसकी निगरानी के लिए ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिए गए हैं। शौचालय अनुदान राशि जल्द ही लाभार्थियों के खाते में भेज दी जाएगी। शौचालय निर्माण की जिम्मेदारी ग्राम सचिव की होगी। शीघ्र ही शौचालय निर्माण के निर्देश दिए गए हैं। -मईनुद्दीन सिद्दीकी, एडीओ पंचायत सेमरियावां
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed