फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   4.40 lakh grabbed in name of sending workers

Sant Kabir Nagar News: मजदूर भेजने के नाम 4.40 लाख हड़पे, केस दर्ज

Wed, 22 Mar 2023 05:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 22 Mar 2023 05:05 PM IST
विज्ञापन
4.40 lakh grabbed in name of sending workers
FIR - फोटो : सोशल मीडिया

नाथनगर ब्लॉक प्रमुख ने मंगलवार को शाहजहांपुर के रहने वाले सात लोगों पर मजदूर भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करके 4.40 लाख रुपये हड़प लेने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने सातों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


कोहरगड्डी गांव निवासी एवं नाथनगर ब्लॉक के प्रमुख रामवृक्ष यादव का कहना है कि उन्होंने ईंट भट्ठे का व्यवसाय इसी वर्ष शुरू किया है। उन्हें ईंट पाथने वाले मजदूरों की आवश्यकता थी। वह क्षेत्र के मैनसिर में स्थित अख्तर जमाल खान के ईंट भट्टे पर अपने दो-तीन साथी के साथ गए। जहां पर कमालुद्दीन निवासी मुरादपुर बंडा, थाना बंडा, जनपद शाहजहांपुर से मिले।
विज्ञापन


आरोप है कि कमालऊद्दीन ने अपने ससुर खिलाफत व बंदे हसन, मुरालीलाल निवासी बंडा से मजदूरों के लिए बात की। उसकी बात पर विश्वास करके वह अपने तीन सहयोगियों और मैनसिर भट्ठा मालिक अखतर जमाल खान को साथ लेकर दो फरवरी 2023 को बंडा पहुंचे। वहां पर कमालुद्दीन के कहने पर खिलाफत, बंदे हसन, मुरालीलाल से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ दिनेश यादव उर्फ शिवम व रजनीश ग्राम मिर्जापुर, थाना तिलहर, जिला शाहजहांपुर तथा शमशेर निवासी स्टेशन रोड तिलहर से भी मुलाकात की। मजदूर के संबंध में बात होने पर दो लाख रुपये एडवांस के रूप में दिए। तीन फरवरी 2023 को कुछ मजदूर उनके भट्ठे पर आए तो उन्हें चार फरवरी 2023 को एक लाख रुपये दिए गए।

आरोप है कि मजदूर आने के बाद और पैसा लिए, लेकिन काम शुरू नहीं किया। पुन: छह फरवरी को खिलाफत, बंदे हसन, दिनेश यादव उर्फ शिवम, रजनीश व शमशेर से बात हुई तो उन सब ने कहा कि एक लाख चालीस हजार रुपये भेज दीजिए तो दूसरों को भेजेगे।


प्रमुख ने अपने फोन-पे से एक लाख और बाद में 40 हजार रुपये भेज दिए। उसके बाद लगातार बात करते रहे, लेकिन मजदूरों को नहीं भेजा गया। आरोप है कि उसका पैसा भी वापस नहीं लौटाया जा रहा है। जो मजदूर यहां आए, उन्हें भी वापस बुला लिया गया। एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि कमालुद्दीन, खिलाफत, शमशेर, दिनेश यादव उर्फ शिवम, रजनीश, मुरालीलाल, बंदे हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed