{"_id":"5c4b5558bdec224bc54a982d","slug":"41548440920-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
विज्ञापन
आज धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस
फोटो
सुबह आठ बजे से मेंहदावल बाईपास से आजाद तिराहा और बैंक चौराहा रहेगा वनवे
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। गणतंत्र दिवस पर सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके अलावा पौधरोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद आदि आयोजित होगा। पुलिस लाइंस में परेड भी होगा। सुबह आठ बजे से 12 बजे तक मेंहदावल बाईपास से आजाद तिराहा और बैंक चौराहे तक यातायात व्यवस्था वनवे रहेगी।
पुलिस लाइन में शुक्रवार को परेड का रिहर्सल किया गया। एसपी आकाश तोमर ने तैयारियों को जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृति कार्यक्रमो का रिहर्सल किया। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइंस में होने वाले कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि डीएम भूपेंद्र एस चौधरी होंगे। डीएम परेड की सलामी लेंगे। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा।
झंडा व स्टीकर खरीदने के लिए लगी भीड़
संतकबीरनगर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के कस्बो स्थित दुकानो पर राष्ट्रीय झंडा और अन्य कई प्रकार के स्टीकरों बिक्री के लिए रखे गए थे, जहां पर लोगों की काफी भीड़ लगी रही। तरह-तरह के तीन रंगों में टोपी, मास्क समेत अन्य सामानों की बिक्री हो रही थी। झंडा खरीदने आए रमेश, संतोष आदि ने बताया कि वे लोग अपने देश की शान राष्ट्रीय झंडा अपने घरों पर फहराते हैं।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम
सुबह 7:30 बजे शहर के विभिन्न स्थानों से प्रार्थना एवं प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 8:30 बजे समस्त सरकारी भवनों पर झंडारोहण होगा। 9:15 बजे कलेक्ट्रेट में पौध रोपण कार्यक्रम होगा। 9: 30 बजे पुलिस लाइंस में पुलिस परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों होगा। 10 बजे विद्यालयों, पंचायत भवनों, सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजा रोहण होगा। 10: 30 बजे सभी विद्यालयों में खेलकूद, वाद विवाद एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता होगी। दो बजे शहर में सामूहिक मार्च पास्ट होगा। 3: 30 बजे से आजाद चौक पर सार्वजनिक सभा होगी।