{"_id":"5bf98feabdec2241454bb707","slug":"41543081962-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के मामले में आठ पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी के मामले में आठ पर केस दर्ज
Sun, 14 Apr 2019 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
CRIME SCENE
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती के साथ कुछ लोगों द्वारा उसके घर में घुसकर उसकी बहन, भाभी से छेड़छाड़ करने तथा युवती के रोकने पर उसका कपड़ा फाड़ने के मामले में 25 दिन बाद पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
महुली पुलिस को दी गई तहरीर में युवती ने आरोप लगाया है कि 21 मार्च को पुरानी रंजिश को लेकर उसके गांव के एक व्यक्ति अपने आधा दर्जन साथियों के साथ उसके घर में घुस गए। घर में मौजूद उसकी भाभी व बहन के साथ छेड़छाड़ करने लगे जब उसने रोकने का प्रयास किया तो उसके कपड़े को फाड़ दिया। युवती का कहना है कि मनबढ़ों ने उसके दरवाजे पर खड़ी कार व टैंपो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आठ के खिलाफ मारने पीटने, गाली गुप्ता देने, संपत्ति नुकसान करने का मुकदमा दर्ज कर किया है। इस संबंध में एसओ शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।