{"_id":"5bba45d2867a55681479f0e5","slug":"41538934226-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू भानू गुट की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू भानू गुट की बैठक
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
उत्पीड़न के खिलाफ बखिरा थाने पर होगी महापंचायत
जिला कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया निर्णय
नवरात्र बाद बखिरा थाने पर जुटेंगे भाकियू भानू गुट के कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। भाकियू भानू गुट की जिला कार्यकारिणी की बैठक छोटी सरौली स्थित शिव मंदिर परिसर में हुई। इसमें बखिरा पुलिस पर कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नवरात्र बाद थाने के सामने महापंचायत करने का निर्णय लिया गया।
जिलाध्यक्ष रामवृक्ष पटेल ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। किसानों की आवाज को पुलिस के बल पर दबाने की कोशिश हो रही है। आरोप लगाया कि बखिरा पुलिस किसानों व भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। इसलिए नवरात्र बाद बखिरा थाने के सामने महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में किसानों के हित के लिए स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू किए जाने एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों को पेंशन देने की मांग की गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास व शौचालय निर्माण में अवैध वसूली के विरोध में खलीलाबाद ब्लॉक परिसर में 22 अक्तूबर को पंचायत करने का निर्णय लिया गया।
बैठक का संचालन खलीलाबाद तहसील इकाई के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने किया। इस बैठक में रणजीत सिंह, कृष्णचंद्र चौधरी, सलाहुद्दीन, रामहुजूर शर्मा, विश्वनाथ प्रजापति, सुनील चौधरी, ममता यादव, बाबूराम पटेल, रामअवध यादव, विजयी पाल, राजमन चौधरी, सुभाष यादव, रामप्रीत चौहान, समुंदरा देवी, सुखदेव आदि मौजूद थे।