फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   405 liters of liquor recovered, action taken against 11 people

Sant Kabir Nagar News: 405 लीटर शराब बरामद, 11 लोगों पर की कार्रवाई

Mon, 01 Apr 2024 04:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 01 Apr 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
405 liters of liquor recovered, action taken against 11 people
शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले की पुलिस टीम ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापा मारकर 405 लीटर अवैध शराब के साथ 11 कारोबारियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
धनघटा पुलिस ने क्षेत्र के माझा चहोड़ा के पास मेहदीघाट के पास छापा मारा। जहां पुलिस टीम को देखकर शराब कारोबारी फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर मिली अवैध शराब की भट्ठियों को नष्ट किया। साथ ही लगभग दो सौ लीटर अवैध शराब बरामद कर तीन अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन

वहीं धर्मसिंहवा थाना पुलिस ने 60 लीटर अवैध शराब के साथ फूलचंद निवासी हरैया और मंगेश निवासी परसा शुक्ल के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई की। इसके अलावा दुधारा पुलिस ने 80 लीटर अवैध शराब के साथ इसलावती निवासी अशरफपुर केवटहिया और कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने 50 लीटर अवैध शराब के साथ प्रदुम कुमार निवासी राउतपार, गंगाराम निवासी सेमरियांवा, युसूफ निवासी भिटवा टोला को गिरफ्तार कर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा महुली थाना पुलिस ने 15 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी विजय कुमार निवासी वार्ड नंबर तीन राजेंद्र नगर हरिहरपुर और रामअनुज निवासी जिगिना को पकड़कर कार्रवाई की। पुलिस ने सभी आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाना पर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्जकर संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed