फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   29 shop burn on fire

नवीन मंडी में लगी आग से डेढ़ करोड़ की क्षति

Sat, 10 Sep 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
29 shop burn on fire
सरैया बाईपास के पास स्थित नवीनमंडी में दुकान में जल रहे सामानो को बुझाते लोग।संवाद - फोटो : KHALILABAD
नवीन मंडी में लगी आग से डेढ़ करोड़ की क्षति
विज्ञापन

- आग पर काबू पाने के लिए बस्ती से मंगानी पड़ी फायर बिग्रेड की गाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नवीन मंडी खलीलाबाद में शुक्रवार की देर शाम आग लग गई थी। आग इतनी तेज थी कि दमकल की गाड़ियां कम पड़ गईं। बाद में बस्ती से दमकल की गाड़ियां मंगाई गईं। करीब सात बजे लगी आग को साढ़े दस बजे तक काबू पाया जा सका। फल और सब्जी की 29 थोक दुकानें जल कर नष्ट हो गईं। जिसमें करीब डेढ़ करोड़ की क्षति का अनुमान है। सदर विधायक समेत अन्य भाजपा नेताओं ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और पीड़ितों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया।
नवीन मंडी में शुक्रवार शाम सात बजे अचानक आग लग गई। देखते-देखते आग की लपटे टीन शेड की दुकानों को अपनी आगोश में लेने लगी। इसके बाद मंडी में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। आग की लपटे नेशनल हाइवे तक दिखने लगी। जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। इसके बाद आग पर जब काबू नहीं पाया गया तो बस्ती से दमकल के वाहन मंगाए गए।
विज्ञापन

रात साढ़े दस बजे आग पर किसी तरह से काबू पाया गया। आग से 29 दुकानें जलकर राख हो गईं। इन दुकानों में थोक फल व सब्जी के साथ कोल्ड स्टोरेज भी शामिल है, जो पूरी तरह से जल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार घटना का कारण शार्ट सर्किट से होना बता रहे हैं। इस घटना में कुछ व्यापारियों का नकदी भी जल गया है। व्यापारी लगभग डेढ़ करोड़ के नुकसान की बात बता रहे हैं। नवीन मंडी की तरफ से व्यापारियों को मुुआवजा दिए जाने को लेकर पहल की गई है। व्यापारियों से आवेदन पत्र भरवाया जा रहा है। जिससे की उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिया जा सके।
इधर व्यापारी अनिल कुमार, चैतू प्रसाद, प्रदीप, संदीप, सुनील आदि का कहना है कि इस आग से उनका व्यापार का खाता बही भी जल गया है। इसके साथ ही काउंटर में रखा नकदी भी जलकर नष्ट हो गया। अब उनके सामने व्यापार को फिर से खड़ा करने की समस्या है।
आग की घटना के बाद सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, चेयरमैन श्याम सुुंदर वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सदर विधायक ने व्यापारियों को आर्थिक मदद करने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने नवीन मंडी में व्यापारियों की हर समस्याओं के निदान की बात कही है। इस दौरान भाजपा नेता सुनीता अग्रहरि, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्रवण अग्रहरि समेत अन्य मौजूद रहे।
आग की घटना के बाद अफरातफरी का माहौल
नवीन मंडी खलीलाबाद में आग की घटना के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया था। आग लगने के बाद व्यापारियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शाम सात बजे अंधेरा हो गया था। जिसकी वजह से आग की लपटे काफी ऊपर तक दिखाई दे रही थी। नवीन मंडी में आग को बुझाने का कोई इंतजाम नहीं था। जिसकी वजह से आग को बुझाने में दमकल की गाड़ियों को साढे तीन घंटे लग गए। इस दौरान नेशनल हाइवे पर भी आग की लपटे दिख रही थी। हर कोई अपने अपने तरीके से आग को बुझाने में सहयोग दे रहा था।
इन व्यापारियों की जल गई दुकानें
रामफेर कुमार आजाद एंड कंपनी, राममिलन फूड कंपनी, शुक्ला ट्रेडिंग कंपनी, अंशु फूड कंपनी, अनिल कुमार एंड कंपनी, दुखरन प्रसाद लथन प्रसाद कंपनी, हीरालाल सिद्घार्थ लाल कंपनी, कोमल निषाद फूड कंपनी, संदीप फूड कंपनी, बालाजी फूड कंपनी, यादव ट्रेडिंग कंपनी, नवनीत मनोज कुमार फूड कंपनी, आयुष ट्रेडिंग कंपनी, वीरेंद्र कैरेट, सुरेश एंड कंपनी, जय माता दी फूड कंपनी, ओम ट्रेडिंग कंपनी, स्टाल आलू प्याज भंडार, जीशान आलू प्याज भंडार, जय मां ज्वाला एंड कंपनी, रिजवानुल हक एंड कंपनी, मामा आलू प्याज भंडार, महेंद्र कुुुमार एंड संस, मौर्या एंड कंपनी, सुलेमान एंड कंपनी, सुजीत कुमार एंड कंपनी, लुकमान एंड कंपनी, संजय कुमार एंड कपंनी, ईश्वर चंद एंड कंपनी शामिल है।

नवीन मंडी में जिन व्यापारियों की दुकानें जली हैं उनसे आवेदन पत्र भरवाया जा रहा है, उन्हें मुख्यमंत्री मंडी उप मंडी अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जाएगी, यह सहायता 10 हजार से दो लाख तक की होती है, हर दुकानों का आकलन किया जाएगा, उसी के अनुरूप सहायता दी जाएगी।
- सेवाराम वर्मा, मंडी सचिव, नवीन मंडी खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed