फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   255 micro industries will be set up, loans for 165 approved

Sant Kabir Nagar News: 255 सूक्ष्म उद्योग लगेंगे, 165 का ऋण स्वीकृत

Fri, 28 Jun 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 28 Jun 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
255 micro industries will be set up, loans for 165 approved
- प्रधानमंत्री सूक्ष्म उद्योग उन्नयन योजना से लग रहे उद्योग
विज्ञापन

- उद्योग की लागत का 35 फीसदी अनुदान देगी सरकार

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री सूक्ष्म उद्योग उन्नयन योजना के तहत जनपद में 255 सूक्ष्म उद्योग लगाए जाएंगे। योजना में 165 आवेदकों के ऋण स्वीकृत हो चुके और कुछ उद्यमियों ने उद्योग स्थापित भी कर लिया है।
उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के तहत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना संचालित है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 255 सूक्ष्म उद्योग लगाने का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य के सापेक्ष उद्योग लगाने के लिए आवेदन विभाग को मिल रहे हैं। योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित सूक्ष्म इकाई लगाने पर अनुदान की व्यवस्था है।
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए उद्यान विभाग ने रिसोर्स पर्सन की नियुक्त की है। योजना में मशीनरी और तकनीकी सिविल कार्य के लिए उद्योग लगाने पर केंद्र सरकार की तरफ से लागत का 35 फीसदी जो अधिकतम 10 लाख रुपये तक अनुदान की व्यवस्था है। यह योजना क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना (सीएलएसएस) के माध्यम से संचालित है अर्थात योजना तहत इच्छुक उद्यमी को बैंक से लोन प्राप्त करना होता है, जो की कुल लागत का अधिकतम 90 प्रतिशत तक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग लगाने के लिए आवेदन की प्रक्रिया
उद्योग लगाने के लिए आवेदकों से आवेदन मिलने के बाद आवेदन का सत्यापन कर जिला उद्यान अधिकारी आवेदन को संबंधित बैंक को प्रेषित कर देते हैं। ऋण स्वीकृति के बाद उद्यमी अपना उद्यम स्थापित एवं संचालित करता है। सत्यापन के बाद अनुदान की धनराशि बैंक ऋण खाते के साथ समायोजित कर दी जाती है। अभी तक इस योजना में कुल 165 लाभार्थियों के ऋण स्वीकृत हुए हैं। योजना के तहत खलीलाबाद ब्लाॅक के ग्राम तरैनी में ज्ञानेश्वर गुप्ता ने 10 एचपी का सोलर पावर आटा चक्की स्थापित किया है। आटा चक्की चलाकर वह परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं।


प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत जनपद में 255 सूक्ष्म उद्योग लगाने के लिए लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष आवेदन मिल रहा है। योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित सूक्ष्म इकाई लगाने पर अनुदान की व्यवस्था है। अभी तक 165 आवेदकों के ऋण स्वीकृत हो चुके हैं और कुछ ने उद्यम स्थापित कर लिया है।
- समुद्र गुप्त मल्ल, जिला उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्कण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed