फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   डीएम ने दिए निर्देश

डीएम ने दिए निर्देश

Mon, 22 Oct 2018 11:59 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने दिए निर्देश
हड़ताल के लिए नोडल अधिकारियों की हुई तैनाती
विज्ञापन

व्यवधान डालने वालों पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कर्मचारी संगठनों की तरफ से 25 से 27 अक्तूबर तक घोषित हड़ताल के दौरान कार्यालयों में सामान्य कामकाज एवं शांति व्यवस्था करने के लिए डीएम ने नोडल/मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। ये नोडल अफसर आंदोलन के दौरान कार्यालय आने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा का ख्याल रखेंगे। इसके अलावा आंदोलन के दौरान की गतिविधियों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि विकास भवन के लिए सीडीओ हाकिम सिंह, कलेक्ट्रेट के लिए एडीएम राज नारायण त्रिपाठी, जिला चिकित्सालय व सीएचसी, पीएचसी के लिए सीएमओ डॉ. अभय चंद्र श्रीवास्तव को नोडल अफसर नामित किया गया है। खलीलाबाद, मेंहदावल एवं धनघटा तहसीलों के लिए संबंधित एसडीएम को नोडल नामित किया गया है। तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं सभी तहसील स्तरीय अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में सहायक नोडल होंगे। सभी ब्लॉक में संबंधित खंड विकास अधिकारी नोडल होंगे। मुख्यालय स्थित अन्य जनपद स्तरीय कार्यालय के लिए संबंधित कार्यालयाध्यक्ष तथा नगरीय निकाय के लिए सभी अधिशाषी अधिकारी नोेडल अफसर होंगे। उन्होंने निर्देश दिया है कि हड़ताल के दौरान कार्यालय आने वाले सभी कर्मचारियों को संरक्षण प्रदान किया जाए तथा व्यवधान डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कार्य बहिष्कार अथवा हड़ताल के स्थिति में विभाग आवश्यक सुविधाएं बनाये रखेंगे। हडतल में भाग लेने वाले कर्मचारियोें से वार्ता करने की वीडियोग्राफी कराई जाए तथा उनकी सूची भी उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed