फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   201 couples tied the knot in accordance with religious rituals.

Sant Kabir Nagar News: धार्मिक रीति रिवाज से एक दूजे के हुए 201 जोड़े

Tue, 22 Sep 2026 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
201 couples tied the knot in accordance with religious rituals.
सामूहिक विवाह बंधन में बंधे जोड़े-स्रोत सूचना
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार के दिशा-निर्देशन में मंगलवार को सियरासांथा स्थित एक मैरिज हाॅल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया गया। इसमें धार्मिक रीति रिवाज से 201 जोड़े एक दूसरे के हुए।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों के पुत्रियों की शादी हेतु मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत जनपद के धनघटा तहसील क्षेत्र के 201 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इसमें एक जोड़ा अल्पसंख्यक वर्ग का भी शामिल रहा।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान ने नव दंपतियों को आशीर्वाद एवं उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं से जरूरतमंदों का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य ऐसे गरीब परिवारों के लड़के-लड़कियों की शादी करवाना है जो शादी का खर्च स्वयं नहीं उठा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश चहुंमुखी विकास की राह पर है। जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बिचौलियों के माध्यम से सीधे लाभार्थी तक पहुंच रहा है।
कार्यक्रम में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed