{"_id":"5cbdfadebdec22142901b3ae","slug":"191555954398-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवीण, भालचंद समेत नौ उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवीण, भालचंद समेत नौ उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन
Mon, 22 Apr 2019 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
अब तक 15 उम्मीदवार दाखिल कर चुके हैं नामांकन जबकि 36 ने लिया है पर्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव के लिए चल रहे नामांकन में सोमवार को काफी गहमागहमी दिखी। भाजपा उम्मीदवार प्रवीण निषाद जिले के तीनों विधायकों के साथ नामांकन करने पहुंचे तो वहीं कांग्रेस के भालचंद यादव भी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और अपने पुत्र के साथ नामांकन के लिए पहुंचे थे। सोमवार को कुल नौ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा छह लोगों ने नामांकन पत्र लिया। इस सीट के लिए तीनों प्रमुख दलों समेत अब तक कुल 15 उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। जबकि कुल 36 लोगों नामांकन पत्र ले चुके हैं।
सुबह साढ़े 11 बजे ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवार सतीश कुमार राजभर ने अपने प्रस्तावकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। दोपहर करीब 12 बजे भाजपा उम्मीदवार प्रवीण निषाद नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ खलीलाबाद के विधायक जय चौबे, मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल और धनघटा के विधायक श्रीराम चौहान भी थे। इनके कुछ ही देर बाद कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पूर्व सांसद भालचंद यादव नामांकन के लिए पहुंचे। भालचंद के साथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नाजिम खान और भालचंद के पुत्र सुबोध यादव भी थे। इनके अलावा ओलमा काउंसिल के अल्तमस हुसैन, कर्नल राजेंद्र यादव, निर्दलीय सत्यनारायण, संतोष कुमार मिश्र, जयप्रकाश सिंह व रविंद्र कुमार यादव ने भी पर्चा दाखिल किया।
छह लोगों ने लिया नामांकन पत्र
सोमवार को भी नामांकन पत्र लेने के लिए छह लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। सबसे पहले सुबह 11 बजे ही कांग्रेस उम्मीदवार भालचंद यादव के लिए उनके भाई व भगता गांव निवासी लालचंद यादव ने पर्चा लिया। इसके अलावा खलीलाबाद के अभिषेक भारती, बखिरा के पन्नेलाल, नैनाझाला महुली के पंचराम, लखनापार सहजनवां के कैलाशनाथ और हरिहरपुर बांसगांव गोरखपुर निवासी दिनेश जायसवाल ने भी नामांकन पत्र लिया।