{"_id":"5caa3540bdec22764d26fb41","slug":"191554658624-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों को पिलाई गई पोलियो ड्रॉप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों को पिलाई गई पोलियो ड्रॉप्स
Mon, 08 Apr 2019 12:05 AM IST
राकेश पांडेय
Santkabir Nagar
Santkabir Nagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
polio vaccine
संतकबीरनगर। सीएमओ डॉक्टर हरगोविंद सिंह ने सीएचसी खलीलाबाद में नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाकर जिले मेें पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत की। 15 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में करीब 2.99 लाख बच्चों को खुराक से आच्छादित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए कुल 853 बूथ बनाए गए हैं।
अभियान के शुभारंभ के बाद टीमें बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों की ओर रवाना हुई। इस मौके पर सीएमओ ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसमें कोई बच्चा छूटने न पाए, क्योंकि पोलियो की बीमारी बेहद गंभीर है। यह अभियान 15 दिन तक चलेगा। इसमें टीम घर-घर जाकर लक्षित बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएगी। इस मौके पर सीएमएस डॉ. पंकज टंडन, अधीक्षक डॉ. एके पांडेय, डॉ. एस रहमान, डॉ. एके सिन्हा, राजकुमार समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।