फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   नगर पालिका के प्रस्ताव पर शुरू हुआ कार्य

नगर पालिका के प्रस्ताव पर शुरू हुआ कार्य

Fri, 26 Oct 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका के प्रस्ताव पर शुरू हुआ कार्य
शहर अब दुधिया रोशनी से जगमगाएंगा
विज्ञापन

नगर पालिका ने सभी 2576 खंभों पर एलईडी बल्ब लगाने का भेजा है प्रस्ताव
शासन की मंजूरी के बाद शुरू हो गया है काम, दीपावली तक बदल जाएंगे अधिकांश बल्ब
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले की एकमात्र नगर पालिका खलीलाबाद में पथ प्रकाश व्यवस्था में बदलाव के लिए तैयारी शुरू हो गई है। नगर पालिका प्रशासन ने शहर के सभी 2576 खंभों पर एलईडी लाइट लगवाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। इसकी मंजूरी मिलने के साथ ही कार्य भी शुरू हो गया है।
खलीलाबाद कस्बे की आबादी करीब 40 हजार है। फोरलेन व बड़ी लाइन से जुड़े इस कस्बे में रात भर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। शहर में पथ प्रकाश के लिए नगर पालिका की तरफ से कुल 2576 खंभे लगाए गए हैं। इन पर सोडियम लाइटें लगी हैं। प्रदेश सरकार ने बिजली की खपत कम करने के लिए शहरों में स्ट्रीट लाइट के लिए एलईडी बल्ब को बढ़ावा देने के निर्देश दिए थे। इस पर यहां की नगर पालिका ने भी रुचि दिखाते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। इसे मंजूर करते हुए सभी खंभों पर एलईडी लाइट लगाने को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए शासन से नामित संस्था ने कार्य भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


मोहल्लों में रोशनी से लोगों को होगी सहूलियत
शहर के विभिन्न मोहल्लों व संकरी गलियों में कई जगह सोडियम लाइट खराब पड़ी रहती है। कुछ पुराने खंभों पर लगी लाइटें बदली भी जाती हैं तो गलियों में यह काम यदा कदा होता है। इसके चलते मोहल्ले के लोगों को रात में आने-जाने में दिक्कत होती है। इस बार एक साथ मुख्य सड़क से लेकर गलियों तक में एलईडी लाइटें लगने से लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपावली तक कार्य पूरा होने की उम्मीद- चेयरमैन
खलीलाबाद नगर पालिका के चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा का कहना है कि शहर में बिजली, पानी व पथ प्रकाश व्यवस्था को ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में जहां नंगे तारों की जगह केबल बिछाने की योजना बनाई गई है, वहीं पथ प्रकाश के लिए सोडियम लाइट की जगह एलईडी लाइटें लगवाई जा रही हैं। प्रयास है कि दीपावली पर्व पर पूरा शहर एलईडी लाइट से रोशन हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed