फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान

सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान

Mon, 08 Oct 2018 11:18 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान
सपा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
संतकबीरनगर। सपा एलएलसी संतोष यादव उर्फ सन्नी ने कहा कि देश और प्रदेश में लूट, भ्रष्टाचार और अत्याचार अपने चरम पर है। इस अन्याय और अत्याचार का विरोध करने वालों को राष्ट्र और धर्म का विरोधी करार देने का कुचक्र रचा जा रहा है। भाजपा के इस छल और दुष्प्रचार को खत्म करने के लिए समाजवादी पार्टी को फिर से सत्ता में आना होगा। वे सोमवार को मनियरा में सपा के खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज दोनों सरकारों की कार्यप्रणाली के चलते पूरा देश परेशान है। ऐसे में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ता आज से ही तैयारी में जुट जाए। वरिष्ठ नेता जयराम पांडेय ने कहा कि किसी भी विकसित देश की रीढ किसान और जवान होता है। इस सरकार में किसानों और नौजवानों का सम्मान नही है। पूर्व विधायक अब्दुल कलाम ने कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है तबसे हर वर्ग परेशान है। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष गौहर अली खां, पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व विधायक अलगू चौहान आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष रमेश यादव और संचालन जिला महासचिव राजमन यादव ने किया। सम्मेलन में राजेश पांडेय, सुरेंद्र यादव, लोरिक यादव, प्रमुख मनोज राय, पूर्व प्रमुख सलाहुद्दीन, रामदरस यादव, केडी यादव, प्रदीप सिंह, सुबोध यादव, मालती यादव, शकुंतला यादव, मोहम्मद अहमद, अशोक चौधरी, कोमल यादव, अरशद खान, रामा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed