{"_id":"65b6ba3655ca82af9a02cd39","slug":"188-policemen-including-co-inspector-deployed-for-security-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-108948-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सीओ, निरीक्षक समेत 188 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सीओ, निरीक्षक समेत 188 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात
Mon, 29 Jan 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कबीर मगहर महोत्सव को लेकर पुलिस विभाग की तरफ से सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि महोत्सव में सुरक्षा के प्रभारी सीओ सिटी ब्रजेश सिंह होंगे। जिनके साथ कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। मेला परिसर में एक अस्थाई चौकी का गठन किया गया है। जिसका प्रभार एसआई शशिकांत तिवारी प्रभारी रिट सेल को बनाया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली खलीलाबाद के अलावा तीन प्रभारी निरीक्षक व पुलिस कार्यालय से छह निरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 40 एसआई, दो महिला एसआई, 100 हेड कांस्टेबल व 35 महिला कांस्टेबल को तैनात किया गया है। किसी भी अप्रिय परिस्थिति से निपटने के लिए फायर टेंडर भी तैनात किया जा रहा है।