फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ग्राम प्रधानों व कर्मचारियों को ईवीएम का प्रशिक्षण मिला

ग्राम प्रधानों व कर्मचारियों को ईवीएम का प्रशिक्षण मिला

Thu, 03 Jan 2019 11:02 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 03 Jan 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों व कर्मचारियों को ईवीएम का प्रशिक्षण मिला
प्रधानों को ईवीएम का प्रशिक्षण दिया गया। - फोटो : अमर उजाला
बखिरा। बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालय बघौली में ग्राम प्रधानों एवं ब्लॉक कर्मचारियों को ईवीएम संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर एसएल खत्री व अवर अभियंता आरईएस ने ईवीएम तथा वीवीपैट के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

ट्रेनर एसएल खत्री ने ईवीएम मशीन को आन व ऑफ करने तथा मशीन पर अंतिम दावेदारों के नाम प्रदर्शित करने व पूरी तरह से सील करने समेत मशीन से संबंधित कई जानकारियां दीं। ट्रेनर ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने ईवीएम को वीवीपैट युक्त किया है। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्ति का निस्तारण किया जा सकेगा। आगामी चुनाव को देखते हुए ईवीएम की कार्यप्रणाली से सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। इस दौरान एडीओ पंचायत रमेशचंद्र प्रजापति, ग्राम प्रधान जितेंद्र नाथ चौरसिया, कश्यप मिश्रा, विजय मौर्य, महेंद्र यादव, दामोदर पांडेय समेत कई प्रधान व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन


प्रधानों व लेखपालों को प्रशिक्षण दिया
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय पर क्षेत्र के समस्त लेखपालों व ग्राम प्रधानों को ईवीएम मशीन व वीवीपैट के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक जेई एम आई दिलीप कुमार कन्नौजिया व ड्रेनेज खंड दो के एई तृतीय राम उजागिर लाल ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश हं कि मतदान केंद्रों पर निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण मतदान संपन्न कराए जाने के लिए आम मतदाताओं में ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रयोग की जानकारी कराई जाए। जिसके क्रम में लेखपालों व ग्राम प्रधानों को ईवीएम मशीन व वीवीपैट को चलाने आदि की जानकारी दी गई। जिससे की लोकसभा का चुनाव सम्पन्न कराने में आसानी हो सके। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक बाबूराम चौधरी, शिवशंकर पासवान, सफी मोहम्मद, लेखपाल सुनील कुमार, प्रमोद कुमार, विवेक रंजन, गणेश पांडेय, प्रवेश कुमार पांडेय, अमर सिंह चौधरी, सुनील गुप्ता, प्रधान हरिश नारायण चौधरी, महेश यादव और दुर्गेश तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed