{"_id":"5bd5ff11bdec2269537838bc","slug":"181540751121-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई पहल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्राप आउट बच्चों के लिए अब शारदा स्कीम
पढ़ाई से वंचित बच्चों को छह माह का दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण
सबसे ज्यादा नामांकन कराने वाले अधिकारी और शिक्षक होंगे पुरस्कृत
फोटो है
पुनीत कुमार मिश्र
संतकबीरनगर। पढ़ाई से वंचित बच्चों के चिह्नांकन और उनके शिक्षण की व्यवस्था के लिए प्रदेश सरकार ने एक नई स्कीम शुरू की है। शारदा (स्कूल हर दिन आएं) नाम के इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन अप्रैल से शुरू होने वाले नए शिक्षण सत्र से किया जाएगा। इस योजना के तहत उन बच्चों की तलाश होगी जिनका अब तक किसी स्कूल में नामांकन नहीं है या किसी कारण वश पढ़ाई बीच में छोड़ दिए हैं। इन बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा में लाने के लिए छह महीने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आउट आफ स्कूल बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शारदा (स्कूल हर दिन आएं) अभियान चलाया गया है। जिसमें शिक्षक ऐेसे बच्चों का नामांकन कराएंगे जो कभी स्कूल न आएं हों और अगर स्कूल आए भी हों तो किसी कारण वश नाम कटवा लिए हों। उनकी खोजकर विद्यालय पर नामांकन कराएंगे। इन बच्चों को स्कूल पर छह माह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि उन्हें लिखना और पढ़ना आ सके। बच्चे अगर स्कूल आने से कतराते हैं तो शिक्षक उनके माता-पिता से संपर्क कर बच्चों को स्कूल आने के प्रेरित कर सकते है।
डीएम, बीएसए और हेडमास्टर होंगे पुरस्कृत
संतकबीरनगर। शारदा स्कूल हर दिन आएं स्कीम के तहत जिन विद्यालयों में सर्वे में चिन्हित सभी आउट आफ स्कूल बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन होगा तथा यह नामांकन वर्ष 2018-19 के सापेक्ष 15 प्रतिशत अधिक होगा वहां के हेडमास्टर को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक से एक हेडमास्टर को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा। इसके साथ ही जिस विकास खंड में सबसे ज्यादा नामाकंन होगा वहां के खंड शिक्षा अधिकारी भी पुरस्कृत होंगे। यही नही मंडल में सबसे ज्यादा नामाकंन कराने वाले जिले के डीएम व बीएसए को भी शासन स्तर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण: बीएसए
बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शारदा स्कीम की शुरूआत हुई है। इसके तहत पहले शिक्षकों को आउट आफ स्कूल बच्चों की तलाश करना है। इसके लिए शिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके लिए डीसी प्रशिक्षण को निर्देश दिया गया है। न्याय पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण होगा। उसके बाद शिक्षक बच्चों की खोज करेंगे।