{"_id":"659d8d449ab51fcb900b556b","slug":"163-got-job-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-8070-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रोजगार मेले में 163 को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रोजगार मेले में 163 को मिली नौकरी
Tue, 09 Jan 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 09 Jan 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
नाथनगर ब्लॉक परिसर में आयोजित रोजगार मेले में अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र।संवाद
फोटो सहित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला सेवायोजन कार्यालय की अगुवाई में मंगलवार को आयोजित हुए रोजगार मेले में 163 प्रतिभागियों को नौकरी मिली। जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार शुक्ल ने बताया है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में विकास खण्ड नाथनगर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में खण्ड विकास अधिकारी आरएन भारती ने प्रतिभागियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की सात कंपनियों ने हिस्सा लिया। मेले में 398 बेरोजगार प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इसमें कुल 163 प्रतिभागियों को जॉब ऑफर किया गया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक एवं जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार शुक्ल, जिला प्रबंधक धीरेन्द्र विक्रम सिंह व प्रशांत कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद अख्तर, रोज़गार मेला प्रभारी राजेश कुमार, मोहम्मद सलमान, एनआईसी इंडिया विकास अधिकारी दिनेश प्रजापति आदि उपस्थित रहे।