फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   महर गांधी आश्रम कर्मचारियों का आंदोलन

महर गांधी आश्रम कर्मचारियों का आंदोलन

Wed, 19 Jun 2019 10:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
महर गांधी आश्रम कर्मचारियों का आंदोलन
कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

गांधी आश्रम गेट पर चौदहवें दिन भी चला धरना
दोपहर बाद पूर्व मंत्री के आश्वासन पर धरना स्थगित करने को तैयार हुए कर्मचारी
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। गांधी आश्रम कर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को भी भाकियू व कर्मचारी यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में धरना चला। धरनारत कर्मचारियो ं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। हालांकि दोपहर बाद गांधी आश्रम के पूर्व मंत्री के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित कर दिया गया।
कर्मचारी यूनियन के मंत्री शिवशंकर यादव ने कहा कि कर्मचारियों के बकाया वेतन भुगतान सहित सात सूत्री मांगों को लेकर वे लड़ते रहेंगे। परंतु गांधी आश्रम के पूर्व मंत्री रामआशीष शर्मा के लिखित आश्वासन पर 20 जून से धरना अस्थाई रूप से स्थगित कर दिया गया है। पूर्व मंत्री ने 25 जून तक मामले के निस्तारण के लिए समय मांगा है। अगर उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो पुन: आंदोलन होगा। भाकियू के जिलाध्यक्ष जनार्दन मिश्र ने कहा कि धरना स्थल पर एसडीएम की उपस्थिति में गांधी आश्रम के दोनों मंत्रियों के बीच सुलह समझौते से कर्मचारियों की समस्याओं का हल निकालने पर सहमति बनी थी। इसके बावजूद एक मंत्री ने सुलहनामे पर दस्तखत नहीं किया। अगर कर्मचारियों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पुन: धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर रामरूप चौधरी, रामजी यादव, हरिहर यादव, इंद्रेश कुमार, दयाराम विश्वकर्मा, महेंद्र राय, राम सागर चौधरी, रमई चौधरी, कृष्णचंद दूबे, फूलदेव, जगई, रामअधारे, नाथूराम, सुभाष चंद पांडेय, राबड़ी देवी, रामरूप चौधरी, राजबहादुर तिवारी, अर्जुन, वीरेंद्र दूबे, रामबृक्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समझौते पर हस्ताक्षर करने से किया इंकार
मगहर। पूर्व मंत्री राम आशीष शर्मा का कहना है कि एसडीएम सदर की मौजूदगी में सुलह समझौते की बात हुई थी। तय हुआ था कि मंत्री पद का फैसला आने के बाद मिलकर समस्या के निराकरण का प्रयास होगा। परंतु समझौते पर वर्तमान मंत्री ने हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया है। जबकि वे तथा धरने पर बैठे सभी कर्मचारियों ने हस्ताक्षर कर दिया है। जबकि वर्तमान मंत्री वीरेंद्र पांडेय ने कहा कि ऐसा कोई समझौता नहीं हुआ है। वे आज भी निर्वाचित मंत्री हैं। जिसका वाद सहायक रजिस्ट्रार गोरखपुर के यहां चल रहा है। जिसकी तारीख 25 जून को है। फैसला आने के बाद अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed