फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   निधन पर शोक की लहर

भाजपा गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय मंत्री का निधन

Sun, 09 Jun 2019 10:51 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 09 Jun 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
निधन पर शोक की लहर
सांसद प्रवीण निषाद ने भाजपा नेता प्रदीप कन्नौजिया को कंधा दिया। - फोटो : अमर उजाला
मगहर। भारतीय जनता पार्टी गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप कन्नौजिया की हृदयगति रूकने से रविवार को निधन हो गया। शुक्रवार को उन्हें हाई अटैक आया था तो परिजन इलाज के लिए गोरखपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल ले गए जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने शनिवार को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया था। जहां पर इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। मगहर के शेरपुर रेहरवा निवासी प्रदीप कन्नौजिया का अंतिम संस्कार आमी के तट पर किया गया।
विज्ञापन

भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री के निधन की जानकारी मिलने पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेद्र सिंह, सांसद प्रवीण निषाद, प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष सेतवान राय, विधायक सदर दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, विधायक मेंहदावल राकेश सिंह बघेल आदि ने उनके घर पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। नेताओें ने कहा कि प्रदीप कन्नौजिया पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता थे। उनके निधन से पार्टी को अपूर्णनीय क्षति हुई है। शोक व्यक्त करने वालों में नगर पंचायत मगहर के पूर्व चेयरमैन नुरूजमा अंसारी, अश्विनी कुमार गुप्ता, अवधेश सिंह, गुड्डू वर्मा, वेद प्रकाश चौबे, राम शंकर यादव, विजय प्रकाश कान्दू, रंजीत कन्नौजिया, जिया अंसारी, सिबतैन मुस्तफा, प्रदीप गुप्त, टीएन वर्मा, बैजनाथ वर्मा, दुर्गेश वर्मा, सिद्ध नारायन गुप्ता, सैय्यद शमीम अहमद, भीमशंकर कन्नौजिया, जेके गुप्ता आदि शामिल रहे। इसके साथ ही भाजपा जिला महामंत्री जगदम्बा श्रीवास्तव, अंबरीष राय, अत्रिमुनि राय, संजीव राय, वेदप्रकाश सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्र, दयाराम, धनंजय पांडेय, दुर्गा पांडेय, रिंटू तिवारी, राजू राय, कमलेश राय, सचिन राय, हरिकेश, ब्रह्मनंद, विशाल श्रीवास्तव, विनय सिंह आदि ने भी शोक व्यक्त किया। पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी ने भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप कन्नौजिया के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपनी शोक संवेदना में कहा कि प्रदीप कन्नौजिया के निधन से पार्टी व समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई है। उनकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर शोक सभा आज
संतकबीरनगर। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप कनौजिया के निधन पर सोमवार को भाजपा कार्यालय पर सुबह 11 बजे शोक सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें पार्टी के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष सेतवान राय ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed