फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   एचटी लाइन की चपेट में आकर झुलसा युवक, मौत

एचटी लाइन की चपेट में आकर झुलसा युवक, मौत

Thu, 06 Jun 2019 11:38 PM IST
Santkabir Nagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 06 Jun 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
एचटी लाइन की चपेट में आकर झुलसा युवक, मौत
कर्मचारी की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम । - फोटो : अमर उजाला
बखिरा/भिटवा। कुसुरू कलां गांव में विद्युतिकरण कार्य के दौरान बृहस्पतिवार को एक युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बखिरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
विज्ञापन


बखिरा थाना क्षेत्र के कुसुरू कलां गांव में लाभार्थियों को बिजली कनेक्शन देने के लिए सौभाग्य योजना के तहत तार खींचे जा रहे हैं। एक निजी कंपनी का कर्मचारी पोल पर चढ़कर बिजली का तार जोड़ रहा था। पोल पर 11 हजार वोल्ट के तार भी खींचे गए हैं। तार जोड़ते समय बृजेश (24) ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव की पहचान खलीलाबाद कोतवाली के शिवशंकरपुर गांव निवासी बृजेश पुत्र रामसूरत के रूप में की गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोकने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर शव को थाने लेकर आ गई। घटना की जानकारी पर युवक के परिजनों के अलावा विद्युतिकरण कार्य करा रही निजी कंपनी के कर्मी भी थाने पहुंच गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच सुलह की बात चल रही थी। इस संबंध में एसओ सुधीर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन



दस दिन पहले हुई थी बृजेश की शादी
बखिरा। शिवशंकरपुर गांव निवासी बृजेश की शादी 10 दिन पहले ही महुली थाना क्षेत्र में हुई थी। तीन भाइयों में सबसे छोटा बृजेश घर की आर्थिक हालत सुधारने के लिए निजी कंपनी में नौकरी करने लगा था। अचानक हुई अनहोनी से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed