फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   डॉ रामसोच बने प्राचार्य

एचआरपीजी के प्राचार्य का इस्तीफा, डॉ. रामसोच बने प्राचार्य

Mon, 03 Jun 2019 11:24 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 03 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
डॉ रामसोच बने प्राचार्य
नवागत प्राचार्य बोले, शैक्षिक वातावरण बेहतर बनाना प्राथमिकता - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद के प्राचार्य डॉ. डीडी सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. रामसोच यादव को कार्यवाहक प्राचार्य बनाया गया है।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य रहे डॉ. डीडी सिंह ने व्यक्तिगत कारणों से प्राचार्य पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद विद्यालय प्रबंध समिति ने कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक व वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राम सोच यादव को कार्यवाहक प्राचार्य बनाया। सोमवार को डॉ. रामसोच ने कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पठन-पाठन व्यवस्था बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता में है। अभी तक जो भी कार्य अधूरे है उसे पूरा कराया जाएगा। नए सत्र से पहले छात्रों का नामांकन पूर्ण कर लिया जाएगा। जितनी सीटे है उतने ही नामांकन होंगे। सात जून से बीएड की वार्षिक परीक्षा होने जा रही है। परीक्षा को नकल विहीन कराना उनकी प्राथमिकता में होगा। इस दौरान शिक्षकों ने नवागत प्राचार्य को माला पहना कर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रबंध सचिव विनोद रुंगटा, पूर्व प्राचार्य डॉ. एके पांडेय, निवर्तमान प्राचार्य डॉ. डीडी सिंह, डॉ. प्रताप विजय कुमार, डॉ. मंजू मिश्रा, डॉ. ब्रजेश त्रिपाठी, डॉ. अमित कुमार भारती, डॉ. हेमंत कुमार गौतम, सतेंद्र मिश्रा, मंजूल ज्योति वर्मा, नीरज त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed