फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   महिला की मौत की चर्चा

प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

Mon, 03 Jun 2019 11:26 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 03 Jun 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
महिला की मौत की चर्चा
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर से सटे एक नर्सिंग होम रविवार की देर रात एक महिला की मौत हो गई। मेंहदावल क्षेत्र की रहने वाली महिला के मौत के बाद परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने पहुंच कर मामला शांत कराया। 
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में फोरलेन के किनारे एक प्राइवेट अस्पताल संचालित है। रविवार की रात मेंहदावल क्षेत्र की संध्या नाम की एक गर्भवती महिला को परिजन इस अस्पताल में प्रसव के लिए लेकर आए थे। बताया जाता है कि प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। इस पर साथ आए परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। प्रभारी कोतवाल शैलेंद्र राय का कहना है कि हंगामा की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। घर वाले बिना किसी कार्रवाई के शव लेकर अपने साथ चले गए। इस प्रकरण में कोई तहरीर नहीं मिली है। सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह का कहना है कि कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर पीड़ित पक्ष शिकायत करता है तो प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed