{"_id":"5ce6e2d7bdec2207657ba112","slug":"155863527411-khalilabad-news46","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में लगातार दूसरी बार खिला कमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में लगातार दूसरी बार खिला कमल
Fri, 24 May 2019 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद को मिले 4,64,222 मत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। भाजपा ने लगातार दूसरी बार संतकबीरनगर संसदीय सीट पर अपना कब्जा बराकरार रखा। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद को कुल 4,64,222 मत मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे गठबंधन प्रत्याशी भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी को 4,28,761 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी भालंचद यादव 1,27,488 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। चार निर्दलीय प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा पाए, जबकि 12,544 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।
तीन जिलों में फैली संतकबीरनगर संसदीय सीट पर वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा के शरद त्रिपाठी ने जीत दर्ज की थी। परंतु जूताकांड के बाद इस बार भाजपा ने उनकी जगह प्रवीण निषाद को प्रत्याशी बनाया था। इस बार के चुनाव में प्रवीण निषाद को 4,64,222 मत मिले। वहीं, मुकाबले में गठबंधन प्रत्याशी भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी को कुल 4,28,761 मत मिले। भाजपा ने यह सीट 35,461 मतों के अंतर से जीत ली। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी भालचंद यादव को 1,27,488 मत मिले। इनके अलावा मौलिक अधिकार पार्टी के अखिलेश कुमार को 7,974, बहुजन मुक्ति पार्टी के आनंद कुमार को 3,968, निर्दल राजेंद्र यादव को 68,770, निर्दल लोटन को कुल 3,943 मत मिले। चुनाव में 12,544 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया। मतगणना केंद्र एचआरपीजी कॉलेज पर सुबह छह बजे ही मतगणनाकर्मी पहुंच गए थे। स्ट्रांग रूम से ईवीएम निकालने से पहले प्रत्याशियों के मतगणना एजेंट को स्ट्रांग रूम के दरवाजे पर सील हुए ताले को दिखाया गया। सहमति के बाद ताला खोला गया। सबसे पहले पोस्टल बैलेट के मतों की गणना शुरू हुई। उसके बाद ईवीएम के मतों की गणना शुरू की गई। डीएम रवीश गुप्त और एसपी आकाश तोमर मतगणना स्थल पर मौजूद रहकर मतगणना की चक्रवार जानकारी लेते रहे। दोपहर बाद बस्ती मंडल के कमिश्नर अनिल सागर, डीआईजी आशुतोष कुमार मतगणना केंद्र पर पहुंचे और वहां चल रहे मतगणना कार्यों का जायजा लिया। देर शाम वीवीपैट की पर्चियों का मिलान किया गया। इसके बाद विजेता उम्मीदवार प्रवीण निषाद को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया।