{"_id":"5ce2e527bdec2207626c4a0b","slug":"15583737232-khalilabad-news42","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना को लेकर कार्मिकों का प्रशिक्षण हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना को लेकर कार्मिकों का प्रशिक्षण हुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 को पता चलेगा किस टेबल पर करनी है मतगणना
कलेक्ट्रेट सभागार में मतगणना कार्य में लगे कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव के बाद मतगणना को लेकर सोमवार को मतगणना कार्मिको को कलेक्ट्रट सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। मतगणना 23 मई को सुबह आठ बजे से शुरू होगा। जो परिणाम आने तक चलेगा। मतगणना कार्य में लगे कार्मिकों को फोटोयुक्त परिचय पत्र दिया जाएगा। इस दिन उन्हें ज्ञात होगा कि उन्हें किस विधानसभा में मतगणना करना है।
डीएम रवीश गुप्त ने कहा कि 23 मई को लोकसभा संसदीय क्षेत्र के तीन विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना एचआर पीजी कॉलेज में सुबह आठ बजे से होगी। मतगणना में लगे सभी कर्मी 23 मई को सुबह छह बजे जब वे मतगणना स्थल पहुचेंगें तो उन्हें बताया जवएगा कि किस टेबिल पर गणना करना होगा। प्रत्येक विधानसभा में 14 टेबिल पर गणना होगी। एक टेबिल सहायक रिटर्निंग आफिसर की होगी। उन्होंने कहा कि ईटीवीपीएस मतो की गणना सबसे पहले होगी। इन मतों की गणना के लिए 10 टेबिल पर मत स्कैन करने के लिए स्कैनर लगाए जाएंगें। जिसके लिए अलग से अधिकारी एवं सहायक नियुक्त किए गए है। पोस्टल बैलेट की गणना भी साथ-साथ होगी। इसके लिए अलग कार्मिक तैनात किए गए है।
उन्होंने बताया कि ईवीएम की बैलेट यूनिट की गणना के लिए प्रत्येक विधानसभा में 14 टेबिल लगाई जाएगी। इस पर सुपरवाइजर, मतगणना सहायक तथा एक माइक्रो आबजर्वर तैनात होगा। सुपरवाइजर एवं मतगणना सहायक तीन प्रति में परिणाम बनाएंगें। एक प्रति कम्प्यूटर टेबिल तथा एक प्रति मैनुअल गणना टेबिल पर दी जाएगी। इन प्रतियों पर मतगणना एजेंट से भी हस्ताक्षर कराना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मतगणना टेबिल पर तैनात माइक्रों आवजर्वर केबल मतगणना कार्य का अवलोकन करेगें तथा शीट पर मतगणना परिणाम दर्ज करेगें। इसे सीधे सामान्य प्रेक्षक को दिया जाएगा। इस दौरान एडीएम रणविजय सिंह, एसडीएम राजनारायण तिवारी, पीडी प्रमोद कुमार, एसडीएम सदर एसपी सिंह, डीआईओएस शिव कुमार ओझा, बीएसए सत्येंद्र कुमा सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
25-25 की गड्डी बनाकर होगी वीपीपैट की गणना
संतकबीरनगर। लोक सभा चुुनाव के मतों की गणना में प्रत्येक चक्र में दो-दो मशीन की गणना सामान्य प्रेक्षक अपनी टेबिल पर कराएंगें। इस लिए मतगणना में सावधानी बरतें। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा में पांच-पांच वीवी पैट की पर्चियों की गणना कराई जाएगी। गणना के लिए वीवी पैट का निर्धारण लाटरी निकाल कर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वीवीपैट की बाक्स से पर्ची निकालकर एक बड़ी ट्रे में रखी जाएगी। प्रत्याशीवार 25-25 की गड्डी बनाकर गणना की जाएगी।
ईवीएम खोलने से पहले मतगणना एजेंट को दिखाना होगा
संतकबीरनगर। मतगणना शुरू होने से पहले ईवीएम को मतगणना एजेंट को दिखाना होगा। डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि बैलेट यूनिट की सील, टैग, मतपत्र लेखा आदि मशीन उठाकर सभी मतगणना एजेंट को दिखा दिया जाएगा। परिणाम नोट कराते समय उम्मीदवार को प्राप्त मत की संख्या जोर से बोलेंगे ताकि माइक्रो आबजर्वर के साथ-साथ मतगणना अभिकर्ता भी सुने और नोट करें। परिणाम शीट पर भी उनके हस्ताक्षर करा लें। कहीं से कोई दिक्कत आए तो तत्काल एसडीएम से सूचित करे।