{"_id":"5ce2e520bdec22076979462e","slug":"155837371715-khalilabad-news67","type":"story","status":"publish","title_hn":"खलीलाबाद रेलवे स्टेशन का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन का हाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिस्प्ले बोर्ड खराब, शेड का भी इंतजाम नहीं
फोटो सहित
-सूरज की तपिश के बीच प्रतिदिन परेशानी झेल रहे यात्री
-एक वाटर वेडिंग मशीन भी खराब
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। रेलवे ने यात्री सुविधाओं को लेकर मुसाफिरों को बड़े-बड़ेे ख्वाब दिखाए, लेकिन अब यह ख्वाब टूटने लगा है। रेलवे स्टेशन पर लगा डिस्प्ले बोर्ड महीनों से खराब पड़ा है तो प्लेटफार्म नंबर दो पर लगे बेंच पर शेड न होने से यात्रियों को समस्या झेलनी पड़ रही है।
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर कुछ ऐसा ही नजारा है। प्लेटफार्म एक और दो पर कुछ दूर तक शेड बने हैं, यहां पंखों का भी इंतजाम है, लेकिन यह आगे के बेंचों पर शेड अब तक नहीं लग सका है। यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए वैसे तो चार वेडिंग मशीन लगाई गई है, इसमें से एक वेडिंग मशीन खराब पड़ी हुई है। जब भीड़ होती है तो वहां पानी लेने के लिए मारामारी की नौबत आ जा रही है। अन्य स्थानों पर टोटियां लगी है, लेकिन वह गर्म पानी उगल रही हैं। हद तो यह है कि ट्रेनों के आवागमन की जानकारी के लिए लगा इलेक्ट्रानिक बोर्ड भी अक्सर बंद रहता है। जिसके कारण ट्रेनों के आगमन के समय यात्रियों को सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। शौचालय की स्थिति भी ठीक नही है।दिव्यांगों के लिए बने शौचालय मेें अक्सर ताला लगा रहता है। यात्री अजय सिंह ने बताया कि स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। लू के थपेड़ो के कारण बैठना मुश्किल हो रहा है। ओवर ब्रिज के सहारे गर्मी से बचने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेल प्रशासन को यात्रियों की सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए। इसी प्रकार चतुर्भुज निषाद ने कहा कि स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर बैठने तक की व्यवस्था ठीक नहीं है। कई बेंच ऐसे है जहां शेड नहीं बना है। ऐसे में गर्मी में भीड़ बढ़ने पर दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि सभी बेंचों पर शेड की व्यवस्था होनी चाहिए।
इंसेट-
यात्री सुविधाओं लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है। सफाई चाकचौबंद रखने का प्रयास हो रहा है। स्टेशन पर कई काम भी चल रहा है। आने वाले कुछ दिनों में काफी बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
आरएल मौर्या -प्रभारी स्टेशन अधीक्षक