{"_id":"5ce2e50dbdec22078d32f9a9","slug":"155837369714-khalilabad-news178","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा अभियान (स्कूल हर दिन आए) के दूसरा चरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा अभियान (स्कूल हर दिन आए) के दूसरा चरण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शारदा अभियान (स्कूल हर दिन आए) के दूसरे चरण को लेकर छुट्टियां हुई रद्द
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। 20 मई को स्कूल बंद हो गए। सिर्फ स्कूल बंद हुए है,शिक्षकों की छुट्टी नहीं हुई है। शारदा कार्यक्रम (स्कूल हर दिन आए) के तहत उन्हे आउट आफ स्कूल बच्चों की खोज करनी होगी। यह अभियान 21 मई से 30 मई तक चलेगा। ऐसे में शिक्षक विद्यालय आएंगे और घर-घर जाकर आउट आफ स्कूल व ड्राफ आउट बच्चों की खोज कर उनका नामांकन करेंगे।
शारदा कार्यक्रम (स्कूल हर दिन आए) के द्वितीय चरण का अभियान 21 मई से 30 मई तक चलेगा। पहले चरण का अभियान एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चला था। पहले चरण के अभियान में आउट आफ स्कूल बच्चों का चिन्हाकंन पूरी से फेल साबित हो गया था। जिसकी वजह से परियोजना कार्यालय ने दूसरे चरण का अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत शिक्षक गांव में बच्चों के घर जाएंगे और उनके अभिभावकों से बच्चों का नामाकंन परिषदीय स्कूल में कराने की अपील करेंगे। इसके साथ ही नमांकन कराकर उसकी रिपोर्ट ब्लॉक पर दर्ज कराएंगे। 30 मई तक चलने वाले अभियान की मानीटरिंग राज्य परियोजना कार्यालय से होनी है। बीएसए कार्यालय से समस्त शिक्षकों को 30 मई शारदा योजना में पूरा सहयोग देने का निर्देश शिक्षको को दिया है। बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शारदा कार्य्रम 21 से 30 मई तक चलना है। ऐसे में शिक्षक विद्यालय पर आएंगे और आउट आफ स्कूल बच्चों की खोज कर उनका नामाकंन कराएंगे। उसकी रिपोर्ट ब्लॉक पर बीईओ को करेंगे।
0000000000
पुनीत कुमार मिश्र