फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   अनुदेशको के नवीनीकरण का मामला

अनुदेशको के नवीनीकरण का मामला

Mon, 20 May 2019 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
अनुदेशको के नवीनीकरण का मामला
हेडमास्टर की रिपोर्ट पर टिका है अनुदेशकों का भविष्य
विज्ञापन

बिना चरित्र सत्यापन के नहीं होगा नवीनीकरण

अनुदेशकों ने शुरू की प्रधानाध्यापकों की गणेश परिक्रमा
पुनीत कुमार मिश्र
संतकबीरनगर। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संविदा पर कार्यरत अनुदेशकों का नवीनीकरण विद्यालय के हेडमास्टर की रिपोर्ट पर टिका है। बिना हेडमास्टर के चरित्र सत्यापन के अनुदेशकों का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा। अनुदेशकों का कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा है। 15 जून तक उनका नवीनीकरण किया जाना है। नवीनीकरण को लेकर अनुदेशकों ने प्रधानाध्यापकों की गणेश परिक्रमा शुरू कर दी है।
प्रदेश सरकार ने 100 से अधिक छात्र संख्या वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अनुदेशकों की संविदा पर एक वर्ष के लिए नियुक्ति की थी। जिन्हें हर माह सात हजार रुपया मानदेय दिया जा रहा है। जुलाई 2013 में अनुदेशकों का चयन किया गया था। जिसमे जिले में 242 अनुदेशक चयनित होकर विभिन्न विद्यालयों में अपनी सेवा दे रहे है। इन अनुदेशको का कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा है। राज्य परियोजना कार्यालय के निदेशक ने बीएसए को पत्र भेजकर 15 जून के पहले अनुदेशकों का नवीनीकरण करने का निर्देश दिया है इसके साथ ही यह भी कहा है कि उन्ही अनुदेशकों का नवीनीकरण किया जाय जिसका कार्य व्यवहार सही हो। जिस अनुदेशक का कार्य व्यवहार उत्तम न हो उसका नवीनीकरण किसी भी हाल में न किया जाए। इसके लिए प्रधानाध्यापक से पूरी रिपोर्ट ली जाए। परियोजना कार्यालय के निर्देश के बाद बीएसए ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रधानाध्यापकों से अनुदेशकों की पूरी रिपोर्ट लेकर कार्यालय में प्रस्तुत करें जिससे की उनका नवीनीकरण किया जा सके। बीएसए द्वारा रिपोर्ट मांगने की सूचना मिलने के बाद अनुदेशक अपने-अपने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की गणेश परिक्रमा शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंसर्ट
बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अनुदेशकों का चरित्र सत्यापन की रिपोर्ट प्रधानाध्यापकों से मांगी गई है। इसमें सेमरियावां और मेंहदावल ब्लॉक की सत्यापन रिपोर्ट आई है। अन्य ब्लॉकों से सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद अनुदेशकों का नवीनीकरण किया जाएगा। जिस अनुदेशक की रिपोर्ट सही नहीं होगी उसका नवीनीकरण नहीं होगा। फिलहाल जिले में 242 अनुदेशको का एक वर्ष के लिए नवीनीकरण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुनीत कुमार मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed