फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   भाजपा की जनसभा में बोले भोजपुरी स्टार रवि किशन

मोदी शेर, सियारों का झुंड़ करना चाहता है परास्त : रवि किशन

Mon, 22 Apr 2019 11:14 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 22 Apr 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की जनसभा में बोले भोजपुरी स्टार रवि किशन
 आतंक के खात्मे के लिए मोदी जरूरी - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। भोजपुरी के सुपरस्टार और गोरखपुर से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन शुक्ला ने सोमवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद के नामांकन सभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शेर हैं। उनको परास्त करने के लिए सियारों का झुंड एकजुट हो गया है। अब जनता को तय करना है कि वह मोदी के साथ है या झुंड के साथ। उन्होंने कहा कि चाय बेचने वाले नरेंद्र मोदी स्वार्थपरक राजनीति करने वालों को चुभ रहे हैं। इसी कारण बेमेल गठबंधन बनाकर सत्ता से हटाना चाहते हैं, इससे सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खात्मे के लिए नरेंद्र मोदी जरूरी हैं। रवि किशन ने कहा कि राम की नैया निषाद राज ने पार लगाई थी। अब निषाद पार्टी से भाजपा का गठबंधन हुआ है, ऐसे में चुनावी नैया भी यह समाज पार लगाएगी।
विज्ञापन

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि उन्होंने भाजपा को अपना बेटा सौंप दिया है। साथ ही उनकी पार्टी ने भाजपा को बिना शर्त समर्थन भी दिया है। पिछड़ी जातियों को सपा-बसपा ने ठगा है। भाजपा ने पिछड़ो के हित में कदम उठाए हैं। निषाद पार्टी पूरे प्रदेश में भाजपा को सत्ता में पहुंचाने के लिए साथ लगी है।
विज्ञापन

इस सभा को पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, इंद्रजीत मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, श्यामकरन सिंह, सह प्रभारी सुशील सिंह, संजीव राय, जगदंबा श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी धनंजय पांडेय, आनंद त्रिपाठी, दीनदयाल सिंह, सुनीता अग्रहरि, दिगपाल, गुलाब चंद्र शुक्ला, खलीलाबाद के चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा, चेयरमैन मगहर संगीता वर्मा, देवेंद्र मिश्र समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलीपैड पर किया स्वागत
दोपहर दो बजे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्रनाथ पांडेय का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर उतरा। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष सेतवान राय, खलीलाबाद के चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा, बनर्जी लाल अग्रहरि, मदन नारायण सिंह आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed