फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   प्रकाशोत्सव मना

प्रकाशोत्सव मना

Fri, 23 Nov 2018 11:58 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
प्रकाशोत्सव मना
श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव
विज्ञापन

शबद-कीर्तन सुनकर भाव विभोर हुए श्रद्धालु
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा खलीलाबाद में गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व धूमधाम सं मनाया गया। गुरुद्वारा में सुबह पाठ साहब की समाप्ति के बाद कीर्तन दरबार में देहरादून से आए भाई सुखपाल सिंह ने गुरुनानक देव जी के शबद सतगुरू नानक परगटेया मिटी धुंध जग चानन होआ और नानक नाम चढ़दी कला तेरे भाने सरबत का भला जैसे शबद सुना कर संगतो को भाव विभोर कर दिया ।

गुरुद्वारा के ग्रंथी भाई जोगिंदर सिंह ने गुरु के शबद नानकी दा वीर तन मन दा फकीर जोगिया दा जोगी पीरा दा पीर सुनाकर मन मुग्ध कर दिया। अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर देर सायं तक चलता रहा। इस दौरान गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह ने बताया कि 1469 ईस्वी में सिख धर्म के प्रथम गुरु का जन्म हुआ। गुरुनानक देव जी जाति, पाति, मजहब से ऊपर उठकर सभी धर्म के लोगों के साथ धर्म का प्रचार करते थे। इनका जन्म पाकिस्तान के ननकाना साहब में हुआ था। उन्होंने पूरे भारत में घूमकर धर्म का प्रचार करते हुए सबको उच्च सीख देकर सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। गुरुद्वारा में सरदार हरभजन सिंह, प्रीत पाल ,जसबीर सिंह, परविंदर सिंह, नरेंद्र सिंह, दलजीत सिंह, मनजीत सिंह, सतविंदर पाल सिंह जज्जी, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र पाल सिंह, शैंकी सिंह, राजपाल, रवनीत सिंह, मदन सिंह, त्रिलोचन सिंह, बीबी बलवंत कौर, परमजीत कौर, हरजिंदर कौर, गुरविंदर कौर, कमलजीत कौर, शरणजीत कौर, हरप्रीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed