{"_id":"63cec57e3a234914cb018f37","slug":"1502-crore-invest-in-inverters-summit-khalilabad-news-gkp4652527100-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 1,502 करोड़ रुपये के निवेश पर लगी मुहर, 53 अनुबंध किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 1,502 करोड़ रुपये के निवेश पर लगी मुहर, 53 अनुबंध किए गए
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम के शुभांरभ के अवसर पर मंचासीन रहे सांसद
- फोटो : KHALILABAD
1,502 करोड़ रुपये के निवेश पर लगी मुहर, 53 अनुबंध किए गए
- इन्वेस्टर्स समिट : उद्योगपतियों ने खींचा जिले में औद्योगिक विकास का खाका
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद के धागा फैक्ट्री में सोमवार को हुई इन्वेस्टर्स समिट में 1,502 करोड़ रुपये के निवेश पर मुहर लग गई। जिले में पहली बार उद्योगपतियों की मौजूदगी में औद्योगिक विकास का खाका खींचा गया। 53 उद्योगपतियों ने जिले में उद्योग लगाने और विस्तार करने का अनुबंध किया।
संतकबीरनगर में वर्ष 1973-74 में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना हुई थी। 231.34 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र फैला हुआ है। शासन की ओर से ध्यान नहीं दिए जाने की वजह से औद्योगिक क्षेत्र दम तोड़ रहा था और रोजगार की तलाश में लोग भटक रहे थे। नए उद्योगों के स्थापित होने से इस समस्या को दूर करने की कोशिश कामयाब होने की उम्मीद बढ़ गई है।
जिला प्रशासन ने निवेश की संभावनाएं दिखाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया तो उद्योगपतियों ने निवेश के लिए अपना खजाना खोलने की हामी भर दी। जिला उद्योग उपायुक्त राजकुमार शर्मा ने बताया कि 53 उद्यमियों से अनुबंध हुआ है। विभिन्न बैंकों के अधिकारियों ने उद्यमियों को मदद करने का भरोसा दिया। कार्यक्रम के आयोजन में उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने महती भूमिका निभाई।
विज्ञापन
प्रदेश में उद्यम लगाने का माहौल बना : सांसद
मुख्य अतिथि सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि संतकबीरनगर में निवेश करने वाले उद्योगपतियों को शासन-प्रशासन की ओर से हर संभव मदद मिलेगी। प्रदेश में उद्यम लगाने का माहौल बन चुका है। जनप्रतिनिधि भी विकास की यात्रा में उद्योगपतियों का सहयोगी बनेंगे।
सांसद ने कहा कि जिले के रहने वाले जो लोग देश के विभिन्न प्रांतों और विदेश में कारोबार कर रहे हैं, उनसे संपर्क कर बुलाया जाएगा। उन्हें प्रोत्साहित करके जिले में उद्यम लगाने के लिए कहा जाएगा।
सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि जिले में उद्यम लगाने वाले उद्योगपतियों को भरपूर सहयोग दिया जाएगा। उद्योग लगाने में किसी तरह की अड़चन होगी तो उसे दूर कराया जाएगा। जिले के रहने वाले कुछ ऐसे लोगों से संपर्क किया गया है जो दूसरे राज्यों एवं विदेश में फर्नीचर का कारोबार अथवा शोरूम खोले हैं।
उन्हें जिले में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसमें सांसद का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होने उद्यमियों से अनुरोध किया कि उद्यम लगाने के बाद कोशिश करेगे कि संतकबीरनगर के बेरोजगारों को अधिक से अधिक रोजगार मुहैया कराए।
उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार की नई उद्योग नीति से उद्यमी नए उद्योग स्थापित करने की दिशा में आगे आए हैं। निश्चित ही यह सम्मेलन उद्योग के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से उद्योग-व्यापार का महौल बना है। अब गोरखपुर, लखनऊ, मुंबई समेत अन्य शहरो के कारोबारी यहां उद्योग लगाने आ रहे हैं।
इस दौरान एडीएम मनोज कुमार सिंह, सीडीओ संत कुमार, व्यापारी नेता सर्वदानंदा पांडेय, विनोद रूंगटा, दिगपाल पाल, अमित जैन, श्रवण अग्रहरि, बनार्जी अग्रहरि, विनीत चडढ़ा आदि उपस्थित रहे।
निवेशकों ने दिया उद्योग लगाने का भरोसा
गोरखपुर के व्यवसायी विकास केजरीवाल ने कहा कि संतकबीरनगर एनएच 28 के किनारे स्थित है। यहां पर्यटन के क्षेत्र में निवेश करने की अपार संभावनाएं है। वे 500 करोड़ का निवेश करेंगे। 25 एकड़ में होटल बनाएंगे। जबकि 25 एकड़ में गोल्फ कोर्स होगा और पांच एकड़ में घुड़सवारी के लिए होगा।
इसके अलावा प्लांट को विकसित करेंगे। यहां कबीर स्थली, बखिरा झील के साथ कपिलवस्तु, गोरखपुर और कुशीनगर जाने का सुगम मार्ग है। पर्यटन के लिहाज से वे पूंजी निवेश करेंगे। यहां ऐसी व्यवस्था देंगे कि लोग यहां घूमने के उद्देश्य से आए।
गोरखपुर के रहने वाले नितिन जालान ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में वर्ष 2014 से उनकी धागा की फैक्ट्री संचालित हो रही है। वे इसका विस्तार करेगें। वे 50 करोड़ का और निवेश करेंगे।
संतकबीरनगर के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं व्यवसायी संतोष यादव ने बताय कि खलीलाबाद उद्योग के दृष्टिकोण से महफूज स्थान है। वह यहां एथेनॉल का प्लांट लगाएंगे। करीब 200 करोड़ का निवेश करेंगे।
संतकबीरनगर के रहने वाले शिखर छापड़िया ने कहा कि वे यहां फाइबर के धागे का प्लांट लगाएंगे। वे करीब 100 करोड़ का निवेश करेंगे।