फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   सीडीओ के आश्वासन पर प्रधानों का धरना समाप्त

सीडीओ के आश्वासन पर प्रधानों का धरना समाप्त

Tue, 29 Jan 2019 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
सीडीओ के आश्वासन पर प्रधानों का धरना समाप्त
सीडीओ के आश्वासन पर प्रधानों का धरना समाप्त
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। नाथनगर प्रधान संघ का एक सप्ताह से चल रहा धरना मंगलवार को सीडीओ के आश्वासन पर समाप्त हो गया। प्रधानों के बीच पहुंचे सीडीओ ने इस वित्तीय वर्ष में मनरेगा के तहत किसी भी नए प्रोजेक्ट को स्वीकृति प्रदान करने से इंकार कर दिया।

सीडीओ हाकिम सिंह मंगलवार को नाथनगर ब्लॉक में स्थित प्रधान संघ के धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान संघ के अध्यक्ष मथुरा सिंह ने कहा कि दो माह से मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत के नए प्रोजेक्ट को वित्तीय स्वीकृति नहीं दी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लॉक में मनरेगा का प्रभार देखने वाले पीडी ग्राम प्रधानों से दुर्व्यवहार करते हैं। सीडीओ ने बताया कि नाथनगर ब्लॉक का वित्तीय वर्ष 2018-19 में 5 लाख 51 हजार 10 मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष ब्लॉक में मात्र 10 हजार मानव दिवस ही बचा हुआ है। ऐसे में मनरेगा की बचे मानव दिवस के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के मजदूरी पर खर्च किया जाएगा। ऐसी स्थिति में मनरेगा से किसी भी अन्य प्रोजेक्ट की स्वीकृति इस वित्तीय वर्ष में नहीं दी जा सकती है। पीडी को हटाने की मांग पर उन्होंने गंभीरता से विचार करने का प्रधानों को भरोसा दिलाया। इस दौरान संघ के महामंत्री पवन ओझा, महेश यादव, शैलेन्द्र सिंह, संजय राय, मदनलाल साहू, रजवंत सिंह, बुद्धि सागर, रमेश कुमार, चन्द्रदेव शुक्ला, विरेंद्र निषाद, मदन साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed