फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ध्वस्त रहा बीएसएनएल का इंटरनेट नेटवर्क

ध्वस्त रहा बीएसएनएल का इंटरनेट नेटवर्क

Fri, 08 Dec 2017 11:50 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
 ध्वस्त रहा बीएसएनएल का इंटरनेट नेटवर्क
BSNL 4G VoLTE

विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा शुक्रवार को दूसरे दिन भी ध्वस्त रही। यहां के स्टोर में केबल न होने के कारण बस्ती से केबल मंगाई जानी थी, लेकिन शाम तक केबल नहीं आ पाई और कर्मचारी इंतजार करते रहे। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ा। स्थिति यह रही कि कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न विभागों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। जबकि प्राइवेट सेक्टर के लोग भी इंटरनेट फेल होने से हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे।

खलीलाबाद मेें मेंहदावल रोड पर वाटर सप्लाई की व्यवस्था ठीक कराने के लिए नगर पालिका परिषद ने खुदाई कराई है। इस खुदाई में बीएसएनएल की केबिल कट गई, जिससे इंटरनेट सेवा पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। विभागीय जिम्मेदारों शुक्रवार की सुबह तक व्यवस्था ठीक करने का दावा किया था, लेकिन यहां केबल की उपलब्धता न होने के कारण कर्मचारी इंतजार करते रह गए। ऐसे में दिनभर कलेक्ट्रेट, विकास भवन, सीएमओ दफ्तर सहित अन्य दफ्तरों में नेटवर्क बाधित रहने से कामकाज नहीं हो सका। निजी क्षेत्रों के लोगों को भी नेटवर्क ध्वस्त होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि अन्य कंपनियों के नेटवर्क से कुछ लोगों ने किसी प्रकार कामकाज निपटाया। नेटवर्क ध्वस्त होने के कारण कई बैंकों में भी लेनदेन में परेशानी हुई। एसडीओ आरडी चौहान ने बताया कि खलीलाबाद में केबिल कटने से दिक्कत हुई है। बस्ती से केबल मंगाने की व्यवस्था की जा रही है, जिससे जल्द से जल्द कर्मचारियों को लगाकर केबल ठीक कराया जा सके। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि शनिवार की सुबह तक काम पूरा हो जाएगा, इसके बाद नेटवर्क ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed