Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   14-year exile for Shri Ram

Sant Kabir Nagar News: श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास

Sat, 21 Nov 2026 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
14-year exile for Shri Ram
कथा कहते विष्णु दास महाराज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कथा व्यास विष्णु दास महाराज ने बताया कि राम वनवास की कथा सत्य, कर्तव्य और त्याग का एक महान आदर्श है। कैकेयी के द्वारा मांगे गए दो वरदान भरत के लिए अयोध्या का राज सिंहासन और श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास के कारण प्रभु राम-माता सीता और लक्ष्मण सहित वन को गए थे।
खलीलाबाद के जूनियर हाईस्कूल में श्रीराम नाम जागरण मंच एवं जनमत सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा अमृत महोत्सव में शनिवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम वनवास की कथा सुनाई गई।
विज्ञापन

वे खलीलाबाद के जूनियर हाईस्कूल में श्रीराम नाम जागरण मंच एवं जनमत सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा अमृत महोत्सव में शनिवार को प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम वनवास की कथा सुनाई गई। कथा वाचक ने कहा कि महाराज दशरथ ने पत्नी कैकेयी को दो वरदान देने का वचन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंथरा के उकसाने पर कैकेयी ने अपने वरदान का उपयोग करके राम के लिए वनवास और अपने पुत्र भरत के लिए राजगद्दी मांगी थी।
इस अप्रिय समाचार को सुनकर राम विचलित नहीं हुए उन्होंने पिता के वचनों को सर्वोपरि माना और खुशी-खुशी वन जाने की स्वीकृति दे दी। उन्होंने बताया कि प्रभु राम के साथ उनकी पत्नी सीता और अनुज लक्ष्मण भी सुरक्षा से वन गमन के लिए तैयार हो गए। अयोध्या की प्रजा अपने प्रिय राजकुमार के वियोग में अत्यंत दुखी थी। जब अयोध्या में भरत को इस अन्याय का पता चला तो उन्होंने अपनी माता कैकेयी को खरी-खोटी सुनाई और राजपाट ठुकरा दिया।

वह राम को वापस अयोध्या ले जाने के लिए चित्रकूट गए, लेकिन राम ने पिता की आज्ञा का पालन करने हेतु लौटने से इन्कार कर दिया। इस कथा का मुख्य उद्देश्य पिता के वचनों की रक्षा और मर्यादा का पालन करना है।
इसके माध्यम से भगवान राम ने राजपाट त्याग कर 14 वर्षों तक वन में रहकर धर्म, त्याग और मानवीय आदर्शों का सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed